Google Analytics Meta Pixel अपनी ही दो सगी बहनों को युवक ने बनाया हवस का शिकार, बचाने आई मां का भी करने लगा बलात्कार - Ekhabri.com

अपनी ही दो सगी बहनों को युवक ने बनाया हवस का शिकार, बचाने आई मां का भी करने लगा बलात्कार

रांची। झारखंड के लोहरदगा जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी दो सगी बहनों के साथ बलात्कार किया। उन्हें बचाने के लिए आई अम्मी से भी उसने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। यही नहीं, आरोपी ने अपने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। रिपोर्ट के अनुसार, ये घटना लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले न्यू आजाद बस्ती की है। यहां रहने वाला आरोपी एक गैराज में मोटर मैकेनिक का काम करता है। उसके घर में दो बहने हैं। बड़ी बहन की आयु 19 वर्ष है, जबकि छोटी 16 वर्ष की है। इसके अतिरिक्त, घर में उसकी मां -बाप भी रहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी लगातार बीते 3-4 वर्षों से अपनी छोटी बहन का बलात्कार करता आ रहा है। बुधवार को जब उसकी बड़ी बहन नहाकर रसोई की ओर जा रही थी तो आरोपित ने उसके साथ भी दुष्कर्म किया। घटना के दौरान बड़ी बहन की चीख सुनकर छोटी बहन कमरे में पहुंची और उसे दरिंदा बने भाई के चंगुल से बचाने का प्रयास करने लगी। तब आरोपित ने उसे चाकू दिखाकर चुप करा दिया। इस बीच बच्चियों की आवाज सुनकर आरोपी की अम्मी भी वहाँ पहुंची तो उसने देखा कि आरोपित पूरी तरह से नग्न था और वह अपनी ही बहनों के साथ गन्दी हरकतें कर रहा था। जब अम्मी ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो कलियुगी बेटे ने उसके साथ भी रेप की कोशिश की। इस दौरान उसने अपने परिवार के लोगों को मार डालने की भी धमकी दी। इससे आहत होकर आरोपित की अम्मी ने पुलिस में शिकायत दी। शिकायत के बाद आरोपित को अरेस्ट कर लिया गया है। इस मामले को लेकर महिला थाने की इंचार्ज जोस्फीना हेम्ब्रम ने बताया है कि आरोपित के खिलाफ धारा 376, 354, 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत महिला थाने में केस दर्ज किया गया है।
—-

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

अमेरिका का बड़ा खुलासा, ईरान रच रहा डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश 

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश रच रहा है। इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के साथ यह खुफिया इनपुट साझा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *