Google Analytics Meta Pixel बैडमिंटन एशियाई चैंपियनशिप : सिंधू, सात्विक-चिराग क्वार्टर फाइनल में, साइना और श्रीकांत बाहर - Ekhabri.com

बैडमिंटन एशियाई चैंपियनशिप : सिंधू, सात्विक-चिराग क्वार्टर फाइनल में, साइना और श्रीकांत बाहर

दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने सिंगापुर की युई यान जेस्लिन हूई को सीधे गेमों में हराकर गुरुवार को यहां बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की तीसरी वरीय भारतीय पुरुष डबल्स टीम भी दूसरे दौर में जीत के साथ अंतिम-आठ में जगह बनाने में सफल रही, लेकिन लंदन ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल और विश्व चैंपियनश्ािप के रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
गिमचियोन में 2014 एशिया चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली चौथी वरीय सिंधू ने दुनिया की 100वें नंबर की खिलाड़ी जेस्लिन हूई को 42 मिनट में 21-16, 21-16 से हराया। अगले दौर में सिंधू की भिड़ंत चीन की तीसरी वरीय ही बिंग जियाओ से होगी जिन्हें हराकर उन्होंने टोक्यो ओलिंपिक का कांस्य पदक जीता था। बिंग जियाओ के खिलाफ सिंधू ने सात मुकाबले जीते हैं, लेकिन नौ में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि पिछले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है।
सात्विक और चिराग की तीसरी वरीय भारतीय पुरुष डबल्स जोड़ी ने अकीरा कोगा और ताइची साइतो की जापान की जोड़ी को सीधे गेमों में 21-17, 21-15 से हराया। दुनिया की सातवें नंबर की भारतीय जोड़ी का सामना अगले दौर में आरोन चिया और सोह वूई यिक की पांचवीं वरीय मलेश्ाियाई जोड़ी तथा डेनी बावा क्रिसनांता और जुन लियांग एंडी क्वेक की सिंगापुर की जोड़ी के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।
साइना का हालांकि इस प्रतिष्ठित महाद्वीपीय टूर्नामेंट में चौथा पदक जीतने का सपना टूट गया जब उन्हें चीन की 22 साल की दुनिया की 16वें नंबर की खिलाड़ी वैंग झी यी के खिलाफ 21-12, 7-21, 13-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। साइना चोट के बाद वापसी कर रही थीं और उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और उबेर कप के ट्रायल में भी हिस्सा नहीं लिया था। सातवें वरीय श्रीकांत को भी पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर में कड़े मुकाबले में तीन गेमों में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर के मुकाबले में चीन के वेंग होंग यांग के हाथों एक घंटा और 17 मिनट तक चले मुकाबले में 16-21, 21-17, 17-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
इससे पहले रैंकिंग में बड़ा अंतर होने के बावजूद सिंधू को जेस्लिन हूई ने कड़ी टक्कर दी। सिंधू पहले गेम में एक समय 7-9 से पिछड़ रही कं, लेकिन ब्रेक तक उन्होंने स्कोर 10-11 कर दिया। सिंधू ने हालांकि वापसी करते हुए 16-16 पर स्कोर बराबर किया और फिर पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में सिंधू ने 12-8 की बढ़त बनाई, लेकिन सिंगापुर की खिलाड़ी ने वापसी करते हुए स्कोर 15-16 कर दिया। सिंधू ने हालांकि इसके बाद जोरदार खेल दिखाते हुए गेम और मैच जीत लिया।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *