Google Analytics Meta Pixel यह कृषि उपज मंडी भगवान भरोसे हो रही संचालित - Ekhabri.com

यह कृषि उपज मंडी भगवान भरोसे हो रही संचालित

कर्मचारी-अधिकारी कार्यालयीन समय में नहीं पहुंचते, 11 बजे के बाद दफ्तर में सूनापन

सक्ती। कृषि उपज मंडी इन दिनों भगवान भरोसे संचालित हो रही है। निर्धारित समय में ना तो अधिकारी पहुंचते हैं, और ना ही कर्मचारी। कार्यालयीन समय 11 बजे पहुंचने पर दफ्तर में सूनापन छाया रहता है। कारण जानने का प्रयास किया जाता है तो पता चला कि कृषि उपज मंडी के सचिव साहब अप डाउन के चलते हफ्ते में एक या दो ही दिन आते हैं बाकी समय नदारद रहते हैं। इस संबंध में जब जानकारी ली गई तो पता चला कि साहब दोपहर को आते हैं और कुछ घंटे रुक कर वापस अपने गंतव्य की ओर दोपहर को ही निकल जाते हैं। बारंबार कार्य से पहुंचने वाले लोगों को बिना काम के वापस लौटना पड़ता है। अचंभित करने वाली बात यह है कि मंडी परिसर में कुल 12 अधिकारी एवं कर्मचारियों की नियुक्ति शासन के द्वारा की गई है जिसमें सचिव के रूप में आरके ध्रुव पदस्थ हैं। वहीं लेखापाल डीएस सिदार पदस्थ हैं लेकिन कभी भी कार्यालय में अपनी कुर्सी पर नजर नहीं आते। कार्यालय कृषि उपज मंडी समिति सक्ती में चस्पा किए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची में मंडी निरीक्षक,उपनिरीक्षक,सहायक ग्रेड 3 के रूप में तीन कर्मचारी पदस्थ हैं । इसी प्रकार डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में वीके साहू पदस्थ हैं। इस ऑफिस में एक चौकीदार के साथ में तीन चपरासी भी
सचिव आने जाने में रहते हैं व्यस्त
कई बार मंडी के सचिव आरके ध्रुव से संपर्क करने की कोशिश की जाती है, लेकिन यहां तक पहुंचने वाले लोगों को उनकी खाली कुर्सी ही नजर आती है हमेशा बिलासपुर से अप एंड डाउन में व्यस्त रहने वाले सचिव महोदय की कार्यशैली से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि स्थानीय कृषि उपज मंडी समिति भगवान के भरोसे संचालित हो रही है। उनका कंट्रोल अपने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर भी नहीं है क्योंकि 10 बजे के बाद 11 से 12 तक एक भी कर्मचारी वहां पर उपस्थित नहीं मिलता है।
विदित हो कि कृषि उपज मंडी समिति की स्थापना 19 फरवरी 1969 में की गई थी और यहां की जो मंडी है वह अ श्रेणी की है। इसके बावजूद अधिकारियों की लापरवाही समझ से परे है।
एसडीएम ने कारण बताओ नोटिस भी किया गया है जारी
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रैना जामिल ने मंडी की स्थिति को देखने के बाद यहां के अधिकारी एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अब देखना यहां पर यह लाजमी है की एसडीएम के द्वारा जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर क्या प्रभाव पड़ता है। एसडीएम ने कहा है कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर अपने ऑफिस पहुंचे और कार्य करें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *