Google Analytics Meta Pixel दूसरी के साथ मिलकर पहली पत्नी को जिंदा जलाया:तालाब में कूदकर बचाई जान - Ekhabri.com

दूसरी के साथ मिलकर पहली पत्नी को जिंदा जलाया:तालाब में कूदकर बचाई जान

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक युवक ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास किया। दोनों ने मिलकर महिला पर केरोसीन डाला और आग लगा दी। इसके बाद लपटों में घिरी महिला ने घर के पास बने तालाब में कूदकर अपनी जान बचाई। सौतन के बीच विवाद पति के पास सोने को लेकर हुआ था। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एफआईआर दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी फरार हैं। जानकारी के मुताबिक, पखांजूर के कापसी पीवी-7 निवासी उज्जवल मंडल ने करीब 17 साल पहले सविता मंडल से शादी की थी। दोनों के 2 बच्चे भी हैं। करीब ढाई साल पहले प्रेम प्रसंग के चलते उज्जवल महाराष्ट्र की महिला जबा मंडल को शादी कर घर ले आया। उसका डेढ़ साल का एक बेटा भी है। सभी एक साथ ही एक मकान में रहते हैं। सविता 28 मार्च की रात पति के साथ सोने को लेकर उसके कमरे में बिस्तर बिछा रही थी।
केरोसीन डालकर लाइटर से आग लगाई
आरोप है कि रात को सौतन जबा रूम में पहुंच गई। बिस्तर बिछाने से मना करते हुए कहा कि आज यहां वह सोएगी। दोनों के बीच विवाद होने लगा कि पति के साथ वो सोएगी। यह देख सास पहुंची और दोनों को समझाने लगी। तभी उज्जवल भी आ गया और सविता को फटकार लगाने लगा। इसके बाद विवाद बढ़ गया और उज्जव व जेबा ने सविता को पकड़ लिया। घर में रखा केरोसीन लाए और सविता पर उड़ेल कर उज्जवल ने लाइटर से आग लगा दी।
पति भी झुलसा, एफआईआर दर्ज होने के बाद फरार
इसके बाद सविता चिल्लाते हुए भागी और घर के सामने बने छोटे से तालाब में कूदकर आग बुझाई। आग लगने से महिला की छाती और पेट गंभीर रूप से झुलस गया है। उसके चेहरा भी झुलसा है। घटना के बाद सविता की बेटी ने रिश्तेदारों को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे और उसे पंखाजूर के अस्पताल में भर्ती कराया। पत्नी को आग लगाने के चक्कर में उज्जवल भी झुलस गया। वह पखांजूर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहा था, लेकिन एफआईआर दर्ज होते ही दूसरी पत्नी के साथ फरार हो गया।
टंगिया देख बच्चों को लेकर भागी दादी
सौतनों के आपस में हुए विवाद में उज्जवल काफी आक्रोशित हो गया था, जिसके चलते वह हत्या करने की नीयत से टंगिया लेकर वहां पहुंचा। इसे देख सौतनों की सास डर कर दोनों बच्चों को लेकर वहां से घर से बाहर निकल गई। इसके बाद मदद के लिए लोगों को बुलाई। थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख ने बताया मामले में महिला के पति व सौतन के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। महिला 18 से 20 प्रतिशत झुलसी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *