Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ पर होगा 'असानी' का असर, गिरेगा पारा - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ पर होगा ‘असानी’ का असर, गिरेगा पारा

रायपुर। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव एक चक्रवाती तूफान “असानी’ में बदल गया है। पिछले 6 घंटों के दौरान 16 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है। अगले 24 घंटों में इसकी पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के शुरूआत अनुमान के मुताबिक, इस तूफान का आंशिक असर छत्तीसगढ़ पर भी पड़ेगा। इस क्षेत्र में हवा की दिशा बदल जाएगी। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। हवा की गति भी बढ़ जाएगी। आसमान में बादल छाएंगे। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट होगी, लेकिन उमस का एहसास बढ़ जाएगा। छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर बरसात की भी संभावना बन रही है। इसका असर अगले दो-तीन दिन तक बने रहने की संभावना दिख रही है। छत्तीसगढ़ में अभी स्थानीय मौसमी प्रभावों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मई महीने के दूसरे सप्ताह में रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्से में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना हुआ है। दोपहर बाद रायपुर का तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस था। बिलासपुर में यह 38.6 और पेण्ड्रा में 36.4 दर्ज हुआ। सुदूर उत्तर के अंबिकापुर में तापमान 37.8 और दक्षिण के जगदलपुर में 35.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया है।
मंगलवार को पहुंचेगा चक्रवात
मंगलवार को असानी के उत्तर आंध्र-ओडिशा तटों से पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पहुंचने पर, उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ने और ओडिशा तट से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने की बहुत संभावना है। इसके बाद गंभीर चक्रवाती तूफान के बुधवार को चक्रवाती तूफान में बदलने और बृहस्पतिवार तक गहरे दबाव में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार से शुक्रवार तक गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही पश्चिम बंगाल के पुरबा मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना के तटीय जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
मछुआरों के लिए जारी हुआ अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग की ओर से मछुआरों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। कहा गया है कि 10 मई तक वे पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों तक न जाएं। ओडिशा तट के पास समुद्र की स्थिति 9 मई व 10 मई को खराब रहेगी। इस दौरान हवा की गति 80-90 किमी प्रति घंटे हो जाएगी, जो 11 मई तक बनी रहेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य की मुलाकात

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *