Google Analytics Meta Pixel आदिवासी अंचल के बच्चे देखेंगे नवा रायपुर - Ekhabri.com

आदिवासी अंचल के बच्चे देखेंगे नवा रायपुर

मुख्यमंत्री ने किया बच्चों से वादा : जंगल सफारी और नवा रायपुर घुमाएंगे, मुख्यमंत्री निवास में कराएंगे चाय-नाश्ता
रायपुर। प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बच्चों से भी रूबरू हो रहे हैं। वे न सिर्फ बच्चों से आत्मीयता पूर्वक मिल रहें बल्कि सरगुजा के राजपुर में उन्होंने हाईस्कूल और हायर सेकेन्ड्री परीक्षा के टापर बच्चों को हेलीकाप्टर राईड करने की घोषणा की वहीं आज लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के बच्चों को नई राजधानी, मुख्यमंत्री निवास और जंगल सफारी घुमाने का वायदा किया। सरगुजा के लुण्ड्रा विधान सभा क्षेत्र के गांव सहनपुर के बच्चों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे कभी सरगुजा से बाहर नहीं गए हैं। वे सब लोग नई राजधानी देखना चाहते हैं। तब उन्होंने न सिर्फ नवा रायपुर बल्कि मुख्यमंत्री निवास में चाय के लिए आमंत्रित किया और जंगल सफारी घुमाने का वायदा भी किया। उन्होंने कलेक्टर सरगुजा को इन बच्चों को नई राजधानी स्थित मंत्रालय के साथ ही जंगल सफारी और मुख्यमंत्री निवास घुमाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
बच्चों ने स्वागत में गाया सरगुजिया गीत
बच्चों ने भेंट मुलाकात के समय मुख्यमंत्री के स्वागत में सरगुजिया बोली में गीत गाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों द्वारा एक सुर में सुनाए गए गीत चल तो भैया रे सहनपुर ले।।सीएम से मिलब रे।।सीएम से मिलब रे।। की प्रशंसा की और गीत की रचना के बारे में पूछा। बच्चों ने उन्हें बताया कि यह गीत उनकी शिक्षिका ने सिखाया है। इस पर मुख्यमंत्री ने शिक्षिका को इस सुंदर गीत के लिए बधाई दी।
मध्यान्ह भोजन के लिए शेड
बच्चों के द्वारा मध्यान्ह भोजन के लिए कमरे की मांग पर मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को एक अच्छा शेड तैयार करने के निर्देश दिए जहां बच्चे व्यवस्थित और सुविधाजनक ढंग से मध्यान्ह भोजन कर सकें।
सर आपको क्या गर्मी की छुट्टी मिलती है –
बच्चों ने मुख्यमंत्री से बहुत ही भोले अंदाज में पूछा कि सर आपको हमारी तरह गर्मी की छुट्टी मिलती है क्या? मुख्यमंत्री ने बच्चों के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि उन्हें गर्मी की छुट्टी नहीं मिलती है। वे सभी मौसम गर्मी, सर्दी, बरसात में काम करते हैं। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी के लिए लोगों से मिलने भी जाते हैं। इसी क्रम में वे आज सहनपुर पहुंचे है। मुख्यमंत्री ने बच्चों को बताया कि भेंट-मुलाकात अभियान में राशन दुकान, पंचायत कार्यालय, स्वामी आत्मानंद स्कूल, थाना आदि का निरीक्षण करते हैं, साथ ही आमजनों, श्रमिकों किसानों, जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात करते हैं।
बोरे बासी की भी हुई चर्चा
बात-चीत में बच्चों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे बोरे-बासी खाते हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं भी खाता हूं, यह बहुत अच्छा होता है। एक मई को मजदूर दिवस के दिन छत्तीसगढ़ी खान-पान और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हम सभी ने बोरे-बासी खाया, इससे श्रमिकों का मान भी बढ़ा है।
उपहार में खेल सामग्री मिलने पर बच्चों ने दिया धन्यवाद
मुख्यमंत्री श्री बघेल से बच्चों ने मुलाकात के समय खेल सामग्री मांगी थी। उन्होंने चौपाल में तुरंत बच्चों की इच्छा पूरी करते हुए बैडमिंटन, नेट, क्रिकेट किट, बॉली-बॉल दिलवाया। हेमंती यादव, निर्मला यादव, पूनम नागेश, देवंती नागेश सहित बच्चों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सोना 2026 में कहाँ जा रहा है एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र...

प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत शिक्षकों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

148 केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचा बारहवीं हिंदी परीक्षा का प्रश्न पत्र

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बारहवीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को जिले के सभी 148 परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचा दिया गया। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया,...

नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *