Google Analytics Meta Pixel लापरवाह चालकों की अब खैर नहीं-हेलमेट पर होगी सख्ती, एक माह चलेगा ट्रैफिक अभियान - Ekhabri.com

लापरवाह चालकों की अब खैर नहीं-हेलमेट पर होगी सख्ती, एक माह चलेगा ट्रैफिक अभियान

रायपुर। राजधानी में 18 जनवरी से पुलिस का सड़क सुरक्षा माह शुरू होने जा रहा है। पहली बार सड़क सुरक्षा सप्ताह नहीं महीना मनाया जा रहा है। यानी पूरे एक माह तक पुलिस का अभियान चलेगा। लंबी अवधि का अभियान होने के कारण इस बार पुलिस आउटर में भी उतरेगी। आउटर में पुलिस का फोकस हेलमेट पर रहेगा। आउटर में हादसे ज्यादा होते हैं। अधिकतर घटनाओं में मौत की वजह सिर में चोट रहती है। इस वजह से अभियान के दौरान हेलमेट न पहनने वालों पर कार्रवाई के साथ उन्हें जागरुक करने का भी प्रयास किया जाएगा। केंद्र सरकार से एक माह के ट्रैफिक अभियान का निर्देश जारी होने के बाद से ट्रैफिक पुलिस उसी के अनुसार कार्यक्रम बना रही है। क्योंकि अब तक सड़क सुरक्षा कार्यक्रम 7 दिनों का होता था। इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए अभियान टालने के आसार थे, लेकिन अब केंद्र से निर्देश जारी होने के बाद 17 जनवरी से इसे शुरु किया जाएगा। अभियान के दौरान हर दिन पुलिस को कुछ नया प्रयोग कर लोगों को जागरुक करने का प्रयास करेगी। डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार से पहली बार एक महीने का कार्यक्रम तय किया गया है। इसलिए पूरे महीने के अनुसार कार्यक्रम बनाया जा रहा है। पुलिस का फोकस आउटर में होने वाले एक्सीडेंट को कम करने पर रहेगा है। उसी को ध्यान में रखकर शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। आउटर में हाईवे के किनारे नाटक, नुक्कड़ के साथ ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही हेलमेट लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सीट बेल्ट लगाने के बारे में बताया जाएगा। उसके बाद पुलिस सख्ती करेगी। इसी दौरान हाइवे की सर्विस रोड से कब्जा हटाने और पार्किंग मुक्त करने की कार्रवाई की जाएगी। शहर के आउटर की सर्विस रोड पर रात में गाडिय़ों की लंबी कतारें लग जाती हैं। सर्विस रोड को पार्किंग में उपयोग किया जाने लगा है। इसकी वजह से बाइक सवार और पैदल चलने वालों को मेन रोड का इस्तेमाल करना पड़ता है और इसी वजह से हादसे होते हैं। पुलिस के अनुसार इस बार बच्चों को भी अभियान से जोडऩे की तैयारी है। ग्रामीण इलाकों में पेटिंग से लेकर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। रायपुर में प्रदर्शनीय लगाई जाएगी।
-ट्रैफिक मितान बनाए जाएंगे
ट्रैफिक जागरूकता के लिए शार्ट फिल्म बनायी जाएगी। इसे प्रोजेक्टर में अलग-अलग जगह कैंप लगाकर दिखाया जाएगा। सोशल मीडिया में पुलिस जागरूकता अभियान चलाएगी। पुलिस लोगों को अभियान में जोडऩे के लिए ट्रैफिक मितान बनाएगी। एक महीने तक सिग्नल पर ट्रैफिक का पालन करने वालों को घर जाकर सम्मानित किया जाएगा। ऐसे लोगों का पता लगाने के लिए चौक-चौराहे से फुटेज निकालकर चेक किए जाएंगे। इससे नियम पालन करने वालों की पहचान हो जाएगी।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...