Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ रणजी टीम के कैप्टन हरप्रीत सिंह ने फर्जी मार्कशीट से एजी ऑफिस में ली अकाउंटेंट की नौकरी - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ रणजी टीम के कैप्टन हरप्रीत सिंह ने फर्जी मार्कशीट से एजी ऑफिस में ली अकाउंटेंट की नौकरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्टार क्रिकेटर हरप्रीत सिंह भाटिया फरार हैं। देश के बेहतरीन क्रिकेट मैदानों में खेल के लिए भागने वाले हरप्रीत अब भागने का खेल पुलिस से खेल रहे हैं। हरप्रीत के खिलाफ र ायपुर के विधानसभा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। मामला फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने का है। रायपुर के महालेखाकार दफ्तर की तरफ से विधानसभा थाने में शिकायत की गई है। इस शिकायत में कहा गया है कि साल 2014 में लेखापाल पद पर भर्ती के लिए हरप्रीत सिंह भाटिया ने आवेदन दिया था। इसमें शैक्षणिक योग्यता के तहत हरप्रीत सिंह भाटिया ने झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से बीकॉम फाइनल ईयर की मार्कशीट दी थी। इस फर्जी दस्तावेज के सहारे हरप्रीत सिंह भाटिया ने नौकरी हासिल कर ली। साल 2014 से अब तक महालेखाकार विभाग भी जांच और सरकारी प्रक्रिया में मशगूल रहा। इसके चलते क्रिकेटर के खिलाफ मामला उजागर नहीं हो सका। अब बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की तरफ से बताया गया कि उन्होंने हरप्रीत सिंह को मार्कशीट जारी ही नहीं की है। विभाग ने हरप्रीत सिंह भाटिया के खिलाफ धारा 420 धारा 468 धारा 467 धारा 469 धारा 470 और 471 में मामला दर्ज कराया है। अब पुलिस को हरप्रीत सिंह भाटिया की तलाश है। हरप्रीत सिंह भाटिया अपना फोन स्विच ऑफ करके फरार हो चुके हैं। महालेखाकार कार्यालय के अधिकारियों से इस मामले में पूछे जाने पर उन्होंने भी चुप्पी साध ली है, और किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी। अब पुलिस इस केस में हरप्रीत दुर्ग भिलाई के ठिकानों पर दबिश दे सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

स्कूलों में शिक्षा संग संस्कार, वैदिक मंत्रों की वापसी से नई पहल

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने की पहल के तहत राज्य सरकार अब स्कूलों में भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को पुनः स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसी क्रम में...

गजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, राज्यपाल की बड़ी पहल

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...

RTO अधिकारियों पर सख्ती, मुख्यालय में रहना अनिवार्य, वसूली अभियान तेज

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।परिवहन विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में सचिव एवं परिवहन आयुक्त एस प्रकाश ने विभागीय कामकाज को लेकर कड़े निर्देश जारी किए। बैठक में RTO/DTO प्रवर्तन अमला, बस संचालक संघ और वाहन डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

चारित्र शंका के कारण पति ने पत्नी से किया अभद्र व्यवहार, सिर मुंडन करवा कर चेहरे में लगाई और बनाया वीडियो

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...

ट्राइबल हॉस्टल के 13 युवाओं ने UPSC प्रीलिम्स में रचा इतिहास

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *