Google Analytics Meta Pixel हसदेव बचाने यूएसए -ब्रिटेन सहित कई देशों में प्रदर्शन - Ekhabri.com

हसदेव बचाने यूएसए -ब्रिटेन सहित कई देशों में प्रदर्शन

रायपुर। खनन परियोजनाओं की वजह से छत्तीसगढ़ में हसदेव अरण्य में बड़े पैमाने पर कटाई का मामला अब अंतरराष्ट्रीय बन गया है। जंगल उजाड़कर कोयला निकालने की नीति के खिलाफ कई देशों में प्रदर्शन हुआ है। अमेरिका, ब्रिटेन, आॅस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्राजील सहित कई देशों में प्रदर्शनकारियों ने भारतीय दूतावासों और दूसरे महत्वपूर्ण केंद्रों के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताया है। दुनिया भर में आदिवासी अधिकारों और पर्यावरण के लिए काम कर रही संस्थाओं और समूहों ने सरगुजा के आदिवासियों के आंदोलन को समर्थन दिया है। इसके लिए दुनिया भर के संगठनों ने छोटे-छोटे समूहों में प्रदर्शन किए। अमेरिका के वाशिंगटन डीसी स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल, लंदन के प्रसिद्ध इंडिया हाउस, आस्ट्रेलिया में सिडनी ओपेरा हाउस के पास, कनाडा और ब्राजील के भारतीय दूतावासों के पास प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथ में नारे लिखी तख्तियां ले रखी थीं। इसमें सेव हसदेव, आदिवासी लाइव्स मैटर, सपोर्ट आदिवासी राइट्स, डोंट माइन आदिवासी राइट्स और नो कोल जैसे स्लोगन लिखे हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने हसदेव अरण्य में खनन बंद करने की मांग करते हुए नारेबाजी भी की। परसा कोयला खदान से प्रभावित कई गांवों के लोग पिछले दो महीनों से अधिक समय से फतेहपुर गांव में धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है, वे अपना गांव और जंगल छोड़कर नहीं जाएंगे। उनके समर्थन में पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर आवाज उठाई जा रही है। वहीं अदालतों में कानूनी लड़ाई लड़ी जा रही है।
हसदेव को संरक्षित क्षेत्र घोषित करे सरकार
छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन संयोजक मंडल सदस्य आलोक शुक्ला का कहना है, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हसदेव को बचाने की आवाज बुलंद हुई है। दुनिया भर के आठ देशों में इसके लिए प्रदर्शन हुए हैं। वहां से मांग उठाई जा रही है, जो आदिवासियों का इलाका और समृद्ध वन क्षेत्र हैं, उनका विनाश नहीं होना चाहिए। भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार वहां कोयला खनन के निर्णय से पीछे हटे और खनन परियोजनाओं को निरस्त कर उसे संरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली छत्तीसगढ़ में

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *