Google Analytics Meta Pixel महिला ने खत्म कर दिया परिवार - Ekhabri.com

महिला ने खत्म कर दिया परिवार

पति के सिर पर मारा हथौड़ा,दोनों बच्चों का गला दुपट्टे से दबाया और खुद लगा ली फांसी
रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा में हुए कारोबारी परिवार की हत्या और खुदकुशी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। तिल्दा पुलिस के मुताबिक अपने परिवार को खत्म करने के पीछे कारोबारी की पत्नी का हाथ रहा। अपने गुस्सैल स्वभाव की वजह से एक मां हत्यारी बन गई। अपने दोनों छोटे बच्चों का गला दबाकर जान ले ली और पति को भी हथोड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी। फिर उसने खुद खुदकुशी कर ली है। मामले की जांच में जुटी तिल्दा पुलिस को परिवार से की गई पूछताछ और शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के जरिए कई अहम जानकारियां मिली हैं। तिल्दा पुलिस के मुताबिक शॉर्ट पीएम में यह बात साबित हुई है कि महिला रुचि जैन की मौत, पति पंकज और बच्चों, बिट्टू (11 साल की बेटी ) भय्यू (8 साल का बेटा)की मौत के बाद हुई। रुचि के शव की जांच से यह बात साबित हुआ है कि उसकी हत्या नहीं की गई बल्कि उसने खुद फांसी लगाकर जान दी है। महिला के पति के सिर पर आई गहरी चोट और बच्चों के गले पर पड़े दबाव की जांच में यह तथ्य सामने आए हैं कि इन तीनों की हत्या की गई है। तिल्दा पुलिस के मुताबिक परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि कारोबारी पंकज जैन की पत्नी रुचि बेहद गुस्सैल स्वभाव की थी । अक्सर वह अपनी बेटी बिट्टू को कभी चिमटे तो कभी दूसरे बर्तन फेंक कर छोटी-छोटी बात पर मारा-पीटा करती थी। इस बात को लेकर पंकज का अपनी पत्नी से गहरा विवाद हुआ करता था। क्योंकि वह अपनी बेटी से बेहद प्यार करता था। पति पत्नी के बीच विवाद का कारण पंकज की बहन भी थी। पता चला है कि वारदात के अगले ही दिन पंकज अपनी बहन को लेने के लिए पास के ही गांव जाने वाला था। पंकज की पत्नी रुचि को यह पसंद नहीं था कि पति बहन का घर में आना जाना हो। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका है। पुलिस का मानना है कि 2 दिन पहले भी ऐसी बातों को लेकर दोनों के बीच में झगड़ा बढा होगा। जिसके बाद पत्नी ने पति के सिर पर हथौड़ी दे मारी। महिला का वार इतना जबरदस्त था कि हथौड़ी पड़ते ही जमीन पर बेसुध गिर पड़ा। इसके बाद पत्नी रुचि ने उसका गला दबा दिया।
कोई हत्यारा नहीं आया
अब तक की पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की जांच में यह तथ्य पुख्ता माना जा रहा है कि कारोबारी के घर बाहर से कोई भी व्यक्ति नहीं आया। जब घटना की जानकारी मिली तब कमरा अंदर की तरफ से बंद किया गया था। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने पूरे घर की जांच की है किसी भी व्यक्ति के बाहर से अंदर आने या बाहर जाने का कोई सुराग नहीं मिला है। ना ही किसी तरह की कोई फिंगरप्रिंट । जबकि ऐसे मामलों में अगर बाहरी व्यक्ति द्वारा हत्या की जाए तो सबूत मिल जाते हैं। हथौड़ी पर महिला के ही फिंगर प्रिंट हैं। आखिर महिला का खुदकुशी कर लेना भी इस बात को पुष्ट करता है कि इस पूरे कांड में किसी बाहरी व्यक्ति का हाथ नहीं है। हालांकि इस पूरे प्रकरण में रुचि जैन का परिवार हत्या होने के आरोप लगा रहा है, रुचि जैन के परिवार का कहना है कि इस मामले के पीछे जो भी हो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि अब तक किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा इस वारदात को अंजाम दिए जाने की कोई भी सबूत नहीं मिले हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *