Google Analytics Meta Pixel नक्सल प्रभावित महिलाएं चलाएंगी टेक्सटाइल फैक्ट्री - Ekhabri.com

नक्सल प्रभावित महिलाएं चलाएंगी टेक्सटाइल फैक्ट्री

दंतेवाड़ा। धुर नक्सल प्रभावित दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा में अब महिलाओं की तरक्की की नई इबारत लिखी जा रही है। यहां पूर्व में खुली डैनेक्स गारमेंट फैक्ट्री में शहर से लेकर गांव तक की महिलाएं काम कर रही हैं और कपड़े देश के बाजारों में भेजी जा रहे हैं। अब कपड़ों की प्रिंटिंग भी दंतेवाड़ा में शुरू की जा रही है। यहां की पुलिस लाइन कारली के शहीद महेंद्र कर्मा कॉलोनी (लोन वर्राटू हब) में डैनेक्स की प्रिंटिंग टैक्सटाइल फैक्ट्री खुली है। इस टैक्सटाइल फैक्ट्री में महिलाएं धुर नक्सल प्रभावित इलाकों की ग्रामीण हैं। खास बात ये है कि इनमें से कोई महिला नक्सली आतंक से पीडि़त है, किसी के अपनों को नक्सलियों ने मार दिया। कुछ ऐसी भी हैं, जो सरेंडर नक्सली के परिवार की सदस्य हैं। इस फैक्ट्री में उत्पादन जुलाई से शुरू होने वाला है। दंतेवाड़ा की महिलाओं के सिले कपड़ों के बाद अब प्रिंट किए गए कपड़े भी देशभर के बाजार में विभिन्न माध्यमों से भेजे जाएंगे। इस फैक्ट्री में अभी और भी मशीनें लगनी बाकी हैं। यहां जुलाई महीने से प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। अभी दंतेवाड़ा में खुली 3 डैनेक्स गारमेंट फैक्ट्री में 700 से ज्यादा महिलाएं काम कर रही हैं। अब तक करीब 40 करोड़ के कपड़ों के लॉट को सिल अन्य प्रदेशों में भेज चुकी हैं।
दूसरे राज्यों से आएंगे ट्रेनर
नक्सल पीडि़त परिवारों की महिलाओं ने भी बताया कि फैक्ट्री खुली है। यहां अभी हम ट्रेनिंग ले रहे हैं। बताया गया है कि ट्रेनिंग के बाद पैसे मिलने शुरू होंगे। यहां काम कर हमें अच्छा लग रहा। यहां की ट्रेनर परमेश्वरी ने बताया कि डैनेक्स गारमेंट फैक्ट्री में काम किया है। यहां प्रिंटिंग का काम सिखाया गया था। फिर मुझे ही ट्रेनिंग की जिम्मेदारी दी गई। कुछ बारीकियां अभी बाकी हैं। दूसरे राज्यों ने ट्रेनर आकर फाइनल ट्रेनिंग देंगे। बताया जा रहा है इस फैक्ट्री में करीब 100 महिलाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है।
आत्मनिर्भर होंगी महिलाएं: कलेक्टर
कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि कारली में प्रदेश की पहली प्रिटिंग टैक्सटाइल फैक्ट्री खुली है। यहां नक्सल पीडि़त परिवार, सरेंडर महिला नक्सली व उनके परिवार को अभी ट्रेनिंग दे रहे हैं, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और रोजगार से परिवार भी खुशहाल रहे।
प्रभावित महिलाओं को बेहतरी की उम्मीद
कमलबती आयते का पति नक्सल संगठन में था। सरेंडर के बाद डीआरजी टीम में काम कर रहा है। मैं यहां आई हूं, अब दोनों मिलकर कमाएंगे और परिवार खुशहाल होगा। ओरछा की कमलो कवासी की बहन पायके नक्सल संगठन में थी। सरेंडर के बाद सभी दंतेवाड़ा आ गए। अब कमलो को फैक्ट्री में काम मिला। रोजी-रोटी की चिंता खत्म हुई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *