Google Analytics Meta Pixel पांच आतंकी संगठनों को काली सूची से हटाएगा अमेरिका - Ekhabri.com

पांच आतंकी संगठनों को काली सूची से हटाएगा अमेरिका

अमेरिका पांच आतंकवादी समूहों को काली सूची से हटाने की तैयारी कर रहा है। इनमें कई ऐसे संगठन भी शामिल हैं जो एशिया, यूरोप और मध्य पूर्व में कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दे चुके है। हालांकि ये संगठन अब निष्क्रिय हैं।
इन संगठनों में बास्क अलगाववादी समूह, जापानी आतंकी संगठन औम शिनरिक्यो, कट्टरपंथी यहूदी समूह कहाने काच और दो इस्लामी समूह शामिल हैं जो इजरायल, फलस्तीनी क्षेत्रों और मिा में सक्रिय रहे हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने कांग्रेस को इस बारे में जानकारी दी। इन पांच समूहों में से एक को छोड़कर सभी को पहली बार 1997 में विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया गया था।
औम शिनरिक्यो ने 1995 में टोक्यो मेट्रो पर सरीन गैस हमले को अंजाम दिया था, जिसमें 13 लोग मारे गए थे और सैकड़ों लोग बीमार हो गए थे। यह संगठन 2018 के बाद से काफी हद तक निष्क्रिय है। बास्क अलगाववादी समूह ने उत्तरी स्पेन और अन्य जगहों पर दशकों तक बमबारी और हत्याओं को अंजाम दिया, जिसमें 800 से अधिक लोग मारे गए और हजारों लोग घायल हुए।
कट्टरपंथी यहूदी समूह कहाने काच की स्थापना 1971 में कट्टरपंथी इजरायली रब्बी मीर कहाने ने की थी। उन्होंने 1990 में अपनी हत्या तक समूह का नेतृत्व किया। समूह के सदस्यों ने अरबों, फलस्तीनियों और इजरायली सरकारी अधिकारियों की हत्या की, या उन पर हमला किया। यह संगठन 2005 से निष्क्रिय है।
मुजाहिदीन शूरा परिषद ने 2012 में अपनी स्थापना के बाद से इजरायल पर कई राकेट और अन्य हमलों को अंजाम दिया। इसे 2014 में ब्लैकलिस्ट किया गया। गामा अल-इस्लामिया मिा का सुन्नी इस्लामी संगठन है। इसने पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ-साथ पर्यटकों पर भी सैकड़ों हमले किए।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

खनन क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, क्रिटिकल मिनरल्स विकास को नई दिशा

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

सुकमा के आदिवासी छात्रों की बड़ी उपलब्धि, NEET में शानदार प्रदर्शन

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *