मेष राशि : आज आपको रुपये पैसे के लेनदेन करने में सावधानी बरतनी होगी। आपको दूसरों के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कार्य कार्य की ओर ध्यान लगाएं, तभी आप उन्हें समय पर पूरा कर पाएंगे। यदि आपके मन कुछ समस्याएं चल रही हैं, तो उन्हें आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके भी समाप्त कर सकते हैं। आपको किसी संपत्ति का क्रय विक्रय बहुत ही सोच विचार कर करना होगा, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आपको परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।
वृष राशि : यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। आप वाणी पर संयम रखकर अपने कई कार्य को निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आपके चेहरे पर एक अजब सा तेज रहेगा, जिसे देखकर आपके विरोधी भी परास्त होंगे। आपको राजनीतिक सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए संतोष देने वाला रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वभाव व वर्चस्व में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से आपको कुछ तनाव की स्थिति मिलती दिख रही है। व्यवसाय में यदि कुछ समस्या चल रही है, तो उनके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा, जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को करते हैं, वह उनके लिए मन मुताबिक लाभ देने वाला रहेगा। आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा, जिसके बाद परिवार के सदस्यों आपके लिए किसी पार्टी को रख सकते हैं।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। आपकी धन संबंधी समस्या होगी। दाम्पत्य जीवन में लंबे-लंबे समय से चल रहा अवरोध समाप्त होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपके हाथ कई काम एक साथ आने से आपके व्यापार की एकाग्रता बढ़ेगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने से आपके धन कोष में वृद्धि होगी। बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह समाप्त होगी।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार संबंधी किसी पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको कोई नेत्रों से संबंधित समस्या हो सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको मनपसंद कार्य मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। जल्दबाजी में किया गया कार्य आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। आपकी अपने किसी प्रियजन से भेंट होगी व आप किसी घर दावत पर भी आ सकते हैं।आप दूसरों से सहयोग लेने में भी सफल रहेंगे।
कन्या राशि : आज रोजगार ढूंढ रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। यदि कोई विपरीत परिस्थिति भी उत्पन्न हो, तो आपको उसमें धैर्य बना कर रखना होगा। परिवार में यदि कोई कलह की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमे दोनों पक्षों की सुनकर ही किसी निर्णय को लेना होगा। व्यवसायिक दिशा में आपको सफलता मिलेगी। आपके कुछ विरोधी आपके काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा।
तुला राशि : आज आपको अपनी आय व व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना बेहतर रहेगा। यदि एक बजट प्लान करके चलें, तो आप अपनी धन संबंधित समस्याओं को आसानी से हल कर पाएंगे। यदि आप अपने किसी मित्र से मिलने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, तो वह आपके सामने आ सकते है। राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास आपके फलीभूत होंगे, लेकिन जो लोग किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उन्हें अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर होगा, तभी वह किसी अंजाम तक पहुंच पाएंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे।
वृश्चिक राशि : आज के दिन आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शासन व सत्ता का आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। आपको लंबे समय से रुके हुए कार्यों की भी सुध बुध लेनी होगी, तभी आप उन्हें समय पर पूरा कर पाएंगे, नहीं तो बाद में वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर देंगे। आपको अपने किसी परिजन के लिए आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। आपके परिवार का कोई सदस्य आपकी कड़वी बातों से नाराज हो सकता है, जिन्हें आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। जीवनसाथी को आज आप कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं।
धनु राशि : आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि उन्हें व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी, इसलिए उसे बनाए रखना बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है, जिसके कारण आपके जीवन साथी आपसे नाराज हो सकती हैं। पिताजी को आज कोई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे।
मकर राशि : आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपके लिए कुछ नरम गरम रहेगा, क्योंकि आपके कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। व्यवसाय की योजनाओं को बल मिलेगा। नौकरी से जुड़े जातक कार्य क्षेत्र में आ रही कठिनाइयों के लिए अपने अधिकारियों से मदद मांग सकते हैं, जो उन्हें आसानी से मिल जाएगी। यदि आप अपने घर में किसी नए कार्य को कराना चाहते हैं, तो वह करवा सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना भी बनाएंगे, लेकिन कुछ विरोधी आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपके आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों का कोई पुराना प्रोजेक्ट फिर से शुरू हो सकता है, जिसकी उनको उम्मीद भी नहीं थी। यदि आपको फिर स्वास्थ्य समस्या हो, तो आपको अत्यधिक तला भुना और मिर्च मसाले वाला भोजन करने से परहेज रखना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का अपने साथी के प्रति विश्वास और गहरा होगा। कोई वाद-विवाद आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।
मीन राशि : आज का दिन आपके पारिवारिक रिश्तो में मधुरता लेकर आएगा। रोजगार के लिए इधर उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। राजनीति में जो लोग हाथ आजमाना चाहते हैं, वह कोशिश कर सकते हैं। आपको किसी को धन उधार देने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल करनी होगी, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। रिश्तो में चल रही कड़वाहट जल्द ही मधुरता में बदलेगी। आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी में मौज मस्ती करते नजर आएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...
नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 की प्रगति से केंद्र संतुष्ट, 100 करोड़ जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...
छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े का खतरा, पर्यटकों को बोर्ड ने किया अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...
श्रमिकों के बच्चों को बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय ने बढ़ाया हौसला
रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...
111 उप अभियंताओं की नियुक्ति से जल जीवन मिशन को मिलेगी नई गति
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...










