Google Analytics Meta Pixel आईपीएल : राजस्थान और गुजरात के बीच होगा फाइनल - Ekhabri.com

आईपीएल : राजस्थान और गुजरात के बीच होगा फाइनल

मैन आफ द मैच जोस बटलर के शतक के दम पर राजस्थान रायल्स ने अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए दूसरे क्वालीफायर मैच में रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को सात विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ राजस्थान ने फाइनल में जगह बनाई, जहां इसी मैदान पर उसका सामना गुजरात टाइटंस से होगा।
प्रसिद्ध कृष्णा और ओबेड मैकाय की शानदार गेंदबाजी के आगे आरसीबी 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन ही बना सकी। उसकी ओर से रजत पाटीदार ने 42 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के की मदद से सर्वाधिक 58 रन बनाए। राजस्थान की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और ओबेड मैकाय ने तीन-तीन विकेट झटके। जवाब में राजस्थान ने 18.1 ओवर में तीन विकेट 161 रन बनाकर जीत दर्ज की। उसकी ओर से सलामी बल्लेबाज बटलर ने 59 गेंद में 10 चौके और पांच छक्के की मदद से नाबाद 106 रन बनाए। यह उनका इस सत्र में चौथा शतक है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान को यशस्वी जायसवाल (21) ने पहले ही ओवर में मुहम्मद सिराज पर दो छक्के और एक चौके की मदद से 16 रन बटोरकर तेज शुरुआत दिलाई। बटलर ने तीसरे ओवर में सिराज पर दो चौके और एक छक्का और फिर शाहबाज अहमद पर दो छक्के और एक चौका लगाया। हालांकि, छठे ओवर की पहली गेंद पर जायसवाल को हेजलवुड ने पवेलियन भेज दिया। जायसवाल ने पहले विकेट के लिए बटलर के साथ 31 गेंदों पर 61 रन जोड़े। बटलर ने ताबड़तोड़ रन जुटाते हुए 23 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्हें जीवनदान भी मिला, जब हर्षल पटेल की गेंद पर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक कैच लपकने से चूक गए। राजस्थान के 100 रन 9.1 ओवर में पूरे हुए।
12वें ओवर में वानिंदु हसरंगा ने कप्तान संजू सैमसन (23) को पवेलियन भेजकर बटलर के साथ उनकी दूसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी तोड़ी। राजस्थान को अंतिम पांच ओवर में 32 रन की जरूरत थी। बटलर अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे तभी देवदत्त पडीक्कल (9) को जोश हेजलवुड ने चलता कर दिया। हालांकि, इसके बाद बटलर ने अपना शतक पूरा किया और राजस्थान को जीत भी दिला दी। इससे पहले राजस्थान ने टास जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। विराट कोहली (7) ने पहले ओवर में ही  ट्रेंट बोल्ट पर छक्का जड़कर अपने तेवर दिखाए। हालांकि, प्रसिद्ध ने अगले ओवर में ही कोहली को पवेलियन भेज दिया। चौथे ओवर की पहली गेंद पर पाटीदार ने प्रसिद्ध पर चौके के साथ अपना खाता खोला। डुप्लेसिस ने ओबेड मैकाय पर एक रन लेकर आरसीबी के 6.4 ओवर में 50 रन पूरे किए। 11वें ओवर में मैकाय ने डुप्लेसिस का विकेट लेकर पाटीदार के साथ उनकी 70 रन की साझेदारी का अंत किया। 14वें ओवर में बोल्ट ने ग्लेन मैक्सवेल का चलता किया। पाटीदार ने 15वें ओवर की अंतिम गेंद पर चहल पर छक्का जड़कर अर्धश्ातक पूरा किया। हालांकि अगले ओवर में वह अश्विन पर छक्का जड़ने के बाद अगली गेंद पर चलते बने। 18वें ओवर में मैकाय ने महिपाल लोमरोर को पवेलियन भेजा। अगले ओवर में प्रसिद्ध ने लगातार गेंदों पर दिनेश कार्तिक और वानिंदु हसरंगा को चलता किया। अंतिम ओवर में मैकाय ने हर्षल को बोल्ड कर अपना तीसरा विकेट लिया।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *