ज्ञानवापी के सर्वे का वीडियो कोर्ट की मनाही के बाद भी टीवी न्यूज चैनलों ने प्रसारित कर दिया। इसमें कई जगहों पर त्रिशूल के चिह्न, स्वास्तिक दिखाई दे रहे हैैं। नए वायरल वीडियो में शिवलिंग का फोटो पहले वायरल हुए वीडियो से अधिक स्पष्ट दिख रहा है। इसे लेकर अब नई रार शुरू हो गई है। सर्वे का वीडियो वायरल होने और उसमें सनातन संस्कृति के प्रतीकों और शिवलिंग देखने के मसले पर वादी (मंदिर) पक्ष के अधिवक्ता हरिशंकर जैन ने कहा कि सच सामने आ गया। सच को छिपाया नहीं जा सकता। उधर, मस्जिद पक्ष के वकील अभयनाथ यादव ने कहा कि वीडियो का लीक होना अदालत की अवमानना है। यह किसकी ओर से लीक किया गया, यह जांच का विषय है। अभी तक मस्जिद पक्ष ने तो वीडियो और फोटोग्राफ की प्रति प्राप्त ही नहीं की है।
इस बारे में कोर्ट ने वादी पक्ष की चारों महिलाओं से शपथपत्र जमा कराया था कि वे लोग सर्वे की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को लीक नहीं करेंगी। इसी दिन वादी पक्ष को सर्वे के वीडियो और फोटो की कापी दी गई थी। हालांकि चारों महिलाओं की ओर से दावा किया गया है कि उन्हें सौंपे गए पैकेट सील हैैं। प्रतिवादी (मस्जिद) पक्ष की ओर से भी शपथपत्र दिया गया था कि उनकी ओर से वीडियो और फोटोग्राफ सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। पूर्व में कमीशन की कार्यवाही की रिपोर्ट सार्वजनिक होने का मामला प्रतिवादी पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट में भी उठाया जा चुका है।
मामले की सुनवाई जिला जज डाक्टर अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में चल रही है। सर्वे का काम छह मई को शुरू हुआ था, जिसका दूसरा चरण 16 मई को पूरा हुआ था। कोर्ट कमिश्नर ने इस दौरान हुई समस्त कार्यवाही की रिपोर्ट, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफ कोर्ट में जमा कराए थे। इन्हें कोषागार में रखा गया था। प्रथम चरण की कार्यवाही करने वाले पूर्व कोर्ट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा को इस आरोप में ही हटाया गया था कि उनकी टीम में शामिल फोटोग्राफर सर्वे के तथ्य लोगों तक पहुंचा रहे हैं। बाद में समस्त जिम्मेदारी स्पेशल कोर्ट कमिश्नर विशाल सिंह और एडिशनल कोर्ट कमिश्नर अजय प्रताप सिंह को सौंपी गई। जिला जज ने सोमवार को अपने आदेश में भी इस बात का जिक्र किया है कि अदालत की अनुमति के बगैर कोई भी फोटोग्राफ या वीडियोग्राफ सार्वजनिक नहीं करना है। यह मामला संवेदनशील है और इसकी गरिमा का सभी पक्ष को ध्यान रखना है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 4, 2026 /
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। गर्मी के बीच...
By User 6 /
May 6, 2026 /
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...
By User 6 /
May 5, 2026 /
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...
By User 6 /
May 4, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By User 6 /
May 3, 2026 /
रायपुर, 3 मई 2026।छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में विकसित भोरमदेव जंगल सफारी का शुभारंभ किया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और सांसद संतोष पाण्डेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस परियोजना का लोकार्पण किया। ...
By User 6 /
May 8, 2026 /
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...
By User 6 /
May 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...
By User 6 /
May 5, 2026 /
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...
By User 6 /
May 7, 2026 /
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...