रायपुर। रायपुर में स्वामी आत्मानंद स्कूल के काउंसलर और टीचिंग स्टाफ की भर्ती की जा रही है । मंगलवार को बैरन बाजार स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज कैंपस में आवेदकों को बुलाया गया था। कुल 27 पदों के लिए 4000 से ज्यादा लोग आवेदन करने पहुंच गए। भर्ती की प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू होनी थी मगर रायपुर के आसपास के शहरों से लोग यहां सुबह 6 बजे से ही आ चुके थे। भीड़-भाड़ और धक्का-मुक्की के बीच फॉर्म देने और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हुई । भीड़ इतनी थी कि फॉर्म बांटने की बजाय भीड़ पर फेंके जा रहे थे। जो फॉर्म लूट सकता था उसने लूटा, जिसे दूसरों पर दया आई उसने फोटो कॉपी कराकर दूसरों को फॉर्म बांटे। कुछ ने फॉर्म का प्रिंट आउट कराकर इसे 20-20 रुपए में बेचा। भर्ती में शामिल होने के लिए बड़ी तादाद में महिलाएं भी दूरदराज के इलाकों से पहुंची हुई थी । साथ में छोटे बच्चे भी थे जो पूरे दिन धूप में परेशान होते रहे। कॉलेज कैंपस की जमीन पर ही लोग बैठकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे। कुछ लोगों का रजिस्ट्रेशन हो पाया तो और कुछ ने इंटरव्यू भी दिया। इंटरव्यू देकर बाहर आने वाले कैंडिडेट संतोष ने बताया की कमरों में इतनी ज्यादा भीड़ है कि इंटरव्यू लेने वाले सिर्फ पूछ रहे हैं अपने बारे में कुछ बताइए हम जैसे ही बता रहे हैं उसके बाद हमें बाहर भेज दिया जा रहा है । यह समझ नहीं आ रहा कि सलेक्शन किस आधार पर किया जाएगा। भर्ती में शामिल होने आई टीचर शबीना ने बताया कि वह पिछले 12 साल से टीचिंग का एक्सपीरियंस रखती हैं। मगर यहां इतनी अव्यवस्था है कि दिन भर जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। सुबह से शाम हो जाने के बाद शिक्षा विभाग के अफसरों ने कह दिया कि अब भर्ती की प्रक्रिया भीड़ की वजह से आगे चला पाना मुमकिन नहीं ऐसे में जो लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं या जिन्होंने रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया वह बुधवार को आकर फिर से इस प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। ऐसे में उन कैंडिडेट का गुस्सा फूटा जो रायपुर के बाहर से आए हैं।
इन पदों पर होनी है भर्ती
रायपुर के पंडित आरडी तिवारी, बीपी पुजारी, शहीद स्मारक, माना कैंप और बिन्नी सोनकर शासकीय अंग्रेजी स्कूल में 1-1 कांउसलर यानी की कुल 5 पदों पर यह भर्ती की जा रही है। इन्हें हर महीने 15 हजार रुपए का मानदेय मिलेगा।
बिन्नी सोनकर स्कूल को छोड़ बाकी स्कूलों में हिंदी, इंग्लिश, विज्ञान, गणित संस्कृत, कला के 1-1 शिक्षक की भर्ती की जानी है, आर्ट्स और साइंस के 3-3 सहायक शिक्षक प्राइमरी स्कूल के लिए, चपरासी के चार पद, स्वीपर के दो पद, प्री प्राइमरी के लिए शिक्षकों के 2 पद, आया के दो पद, स्वीपर का एक पद स्वीकृत है।
**
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...