Google Analytics Meta Pixel नगरनार स्टील प्लांट के लिए एनएमडीसी को 99 वर्ष की पट्टे पर दी गई है शासकीय भूमि - Ekhabri.com

नगरनार स्टील प्लांट के लिए एनएमडीसी को 99 वर्ष की पट्टे पर दी गई है शासकीय भूमि

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा एनएमडीसी को नहीं बेची गई है भूमि
बस्तर अंचल के विकास के लिए निवेश को दिया जा रहा प्रोत्साहन
एनएमडीसी ने स्टील प्लांट में किया है 20 हजार करोड़ रूपए का निवेश
रायपुर। बस्तर अंचल के सर्वांगीण विकास के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नगरनार में स्टील प्लांट की स्थापना के लिए 99 वर्ष के पट्टे पर भूमि एनएमडीसी को दी गई है। सरकार द्वारा एनएमडीसी को किसी प्रकार की भूमि नहीं बेची गई है और न ही निजी भूमि का अधिग्रहण किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बस्तर अंचल में उद्योगों की स्थापना और स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार निवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है। नगरनार स्टील प्लांट की स्थापना के लिए एनएमडीसी को जगदलपुर में 146.05 हेक्टेयर शासकीय भूमि आवंटित की गई है। जगदलपुर में नगरनार स्टील प्लांट की स्थापना के लिए किसी प्रकार का निजी भूमि का अधिग्रहण नहीं किया गया है। स्टील प्लांट की स्थापना के लिए राज्य सरकार द्वारा एनएमडीसी को जमीन नहीं बेची गई है। उद्योग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एन.एम.डी.सी. आयरन एंड स्टील प्लांट को एकीकृत इस्पात प्लांट की स्थापना के लिए ग्राम नगरनार, कस्तूरी, आमागुडा, मंगनपुर आदि ग्रामों की कुल 146.05 हेक्टेयर शासकीय भूमि 99 वर्ष की अवधि के लिए पट्टे पर आवंटित की गई है। इस भूमि के पट्टाभिलेख का निष्पादन 14 मार्च 2022 को किया गया है। इस भूमि के आवंटन से विभाग को भू-प्रब्याजी एवं सुरक्षा निधि के रूप में कुल रु 31.14 करोड़ रूपए की राशि प्राप्त हुई है। एन.एम.डी.सी. के द्वारा जगदलपुर में नगरनार स्टील प्लांट की स्थापना में लगभग 20 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जा चुका है। इस प्लांट की स्थापना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप में राज्य के लगभग 10 हजार स्थानीय व्यक्तियों के लाभान्वित होने की संभावना है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम की फुल ड्रेस रिहर्सल देख थमी निगाहें

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी स्वाद का संगम, महिलाओं की मेहनत बनी आकर्षण

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *