Google Analytics Meta Pixel राज्यसभा चुनाव-.जेसीसीजे प्रत्याशी का पर्चा निरस्त:डॉ. हरिदास भारद्वाज की ओर से आए थे 3 ही प्रस्तावक - Ekhabri.com

राज्यसभा चुनाव-.जेसीसीजे प्रत्याशी का पर्चा निरस्त:डॉ. हरिदास भारद्वाज की ओर से आए थे 3 ही प्रस्तावक

कांग्रेस के दोनों उम्मीदवार निर्विरोध
रायपुर। राज्यसभा चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के उम्मीदवार डॉ. हरिदास भारद्वाज का नामांकन निरस्त हो गया है। चुनाव अधिकारियों ने नामांकन की स्क्रूटनी के बाद यह फैसला किया। रिटर्निंग अफसर की ओर से कहा गया, डॉ. भारद्वाज ने न्यूनतम 9 प्रस्तावक होने की अनिवार्य शर्त को पूरा नहीं किया है। इसके साथ ही कांग्रेस के दोनों उम्मीदवारों राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। राज्यसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन 31 मई को कांग्रेस की ओर से राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन ने नामांकन किया था। वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की ओर से डॉ. हरिदास भारद्वाज ने पर्चा दाखिल किया। इसपर जेसीसीजे विधायक दल के तीनों सदस्यों, डॉ. रेणु जोगी, धर्मजीत सिंह और प्रमोद शर्मा ने प्रस्तावक के तौर पर हस्ताक्षर किए थे। यह नामांकन पत्र दो सेट में रिटर्निंग अफसर दिनेश शर्मा को दिया गया था। नामांकन के बाद डॉ. हरिदास भारद्वाज ने कहा था,मैं हार-जीत के लिए या किसी राजनीति के लिए नही बल्कि, मैं छत्तीसगढ़ के मान-सम्मान को बचाने के लिए अपना नामांकन दाखिल किया हूं। विधानसभा में बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। इस दौरान कांग्रेस के दोनों उम्मीदवारों का ही पर्चा वैध पाया गया। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के उम्मीदवार डॉ. हरिदास भारद्वाज का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया। राज्यसभा चुनाव के रिटर्निंग अफसर और विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने बताया, उम्मीदवारी के लिए विधानसभा की कुल सीटों के 10% विधायकों का प्रस्तावक होना अनिवार्य शर्त है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के उम्मीदवार के प्रस्तावक के तौर पर केवल तीन विधायकों के हस्ताक्षर थे। इस आधार पर नामांकन खारिज किया गया है। अब दो सीटों के लिए केवल दो उम्मीदवार ही मैदान में रह गए हैं।
जनता कांग्रेस का यह है तर्क
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का तर्क था कि विधानसभा के कुल विधायकों के 10% की शर्त निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए है। पार्टी समर्थित उम्मीदवार के लिए संबंधित पार्टी के 10% विधायकों का प्रस्ताव और समर्थन काननून जरूरी है। यहां तो उनके दल के 100% विधायकों ने प्रस्तावक के तौर पर हस्ताक्षर किए हैं। अमित जोगी ने नामांकन खारिज होने पर अदालत जाने की चेतावनी दी है।

Read Also  नरवा विकास अंतर्गत बनाया गया खोखनिया नाला बांध से सात गांव हो रहा सिंचित, क्षेत्र का जलस्तर बढ़ा, पर्यटकों को कर रहा आकर्षित


Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम की फुल ड्रेस रिहर्सल देख थमी निगाहें

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...

ग्राम भेण्ड्रा में आज पंचतत्व में विलीन होंगे विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा

By Reporter 5 / October 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *