Google Analytics Meta Pixel परिवहन मंत्री अकबर ने कराया परिवहन संघों के विवाद का पटाक्षेप-दोनों संघ एक दूसरे को लोड उपलब्ध कराने सहमत - Ekhabri.com

परिवहन मंत्री अकबर ने कराया परिवहन संघों के विवाद का पटाक्षेप-दोनों संघ एक दूसरे को लोड उपलब्ध कराने सहमत

रायपुर-बस्तर-कोरापुट परिवहन संघ व बस्तर परिवहन संघ के मध्य हुआ समझौता
रायपुर। वन तथा परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में हुई बैठक में रायपुर-बस्तर-कोरापुट परिवहन संघ एवं बस्तर परिवहन संघ के मध्य चल रहे विवाद का पटाक्षेप हो गया। दोनों संघों ने एक-दूसरे को लोड (लदान) उपलब्ध कराने करार कर लिया है। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने रायपुर-बस्तर-कोरापुट परिवहन संघ व बस्तर परिवहन संघ के पदाधिकारियों को अपने निवास कार्यालय में चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया था। उद्योग मंत्री कवासी लखमा, बस्तर के विधायकगण रेखचंद जैन (जगदलपुर), विक्रम मण्डावी (बीजापुर), राजमन बेंजाम (चित्रकोट), परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा, छत्तीसगढ़ राज्य क्रेडा के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, दंतेवाड़ा से अवधेश गौतम तथा जगदलपुर से राजीव शर्मा की उपस्थिति में दोनों परिवहन संघों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि दोनों परिवहन संघ सामंजस्य बनाकर शांतिपूर्ण ढंग से अपना व्यवसाय करें। राज्य सरकार उन्हें हर तरह से सहयोग करने तैयार है। उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने कहा कि प्रदेश में श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद दोनों परिवहन संघों को आने वाली कठिनाईयों को दूर किया गया है। बैठक में बस्तर परिवहन संघ एवं रायपुर-बस्तर-कोरापुट परिवहन संघ के मध्य इस बात पर सहमति प्रदान की गई है कि रायपुर-बस्तर-कोरापुट संघ को बस्तर परिवहन संघ द्वारा प्रति रैक कम से कम 17 ट्रक लोड जगदलपुर से रायपुर के लिए एवं रायपुर-बस्तर-कोरापुट परिवहन संघ द्वारा बस्तर परिवहन संघ को प्रतिदिन कम से कम 17 ट्रक लोड रायपुर से जगदलपुर प्वाईंट टू प्वाईंट प्रदाय किया जाएगा। डिलीवरी आॅर्डर तथा पर्ची संबंधित एसोसिएशन द्वारा तत्काल ट्रांसपोर्टर या ड्राईवर को प्रदाय किया जाएगा। पर्ची के बिना या बिना बारी के अपनी वाहन भरने वाले ट्रांसपोर्टर को ब्लैक लिस्ट करने एवं जुमार्ने की कार्यवाही दोनों एसोसिएशनों के मध्य पारस्परिक समन्वय से किया जाएगा तथा ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाएगा। आपसी प्रतिस्पर्धा में वाद-विवाद से बचा जाएगा एवं कानून तथा समझौते का पालन किया जाएगा। विवाद की स्थिति में परिवहन विभाग के संयुक्त परिवहन आयुक्त की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित कर समाधान निकाला जाएगा। बैठक में रायपुर बस्तर कोरापुट परिवहन संघ के जसबीर सिंह ढिल्लन, हरचरण सिंह साहनी, मलूक सिंह, जसविंदर सिंह संधू, हरनीत सिंह, दिवाकर अवस्थी, मनिन्दर जीत सिंह, दलविंदर सिंह, केवल सिंह, भगवंत सिंह, कुलजीत सिंह सिद्धू, जगजीत सिंह, मनप्रीत सिंह तथा बस्तर परिवहन संघ के मलकीत सिंह कोना, राजेश कुमार झा, अमजीत सिंह रियार, प्रदीप पाठक, जीतू यादव, पिल्लू यादव आदि उपस्थित थे।

Read Also  हाईटेंशन तार की चपेटमें आकर झुलसे होटल के दो कर्मचारी

**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *