Google Analytics Meta Pixel फसल चक्र परिवर्तन करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करें : मुख्य सचिव - Ekhabri.com

फसल चक्र परिवर्तन करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करें : मुख्य सचिव

इस वर्ष सहकारी बैंक की 50 शाखाओं में एटीएम स्थापित किए जाएंगे
खरीफ सीजन हेतु 3.23 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का भण्डारण
मुख्य सचिव ने की सहकारिता विभाग के काम-काज की समीक्षा
रायपुर। मुख्य सचिव अभिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय में सहकारिता विभाग के काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने फसल चक्र परिवर्तन करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। गन्ना उत्पादक किसानों को वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग करने हेतु प्रेरित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। मुख्य सचिव ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों से कहा कि शक्कर कारखानों में हानि कम हो इसके लिए विशेष प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सहकारिता द्वारा किसानों को अधिक से अधिक फायदा पहुंचाने के लिए कार्य किया जाना चाहिए। बैठक में प्रदेश में किसानों के लिए ज्यादा से ज्यादा बैंक शाखाओं, एटीएम, किसान क्रेडिट कार्ड का विस्तार करने के लिए बैंकों को लक्ष्य दिए जाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि इस साल करीब 50 एटीएम स्थापित किए जाएंगे। प्रदेश में सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को खरीफ सीजन में उर्वरक वितरण करने के लिए तीन लाख 23 हजार मीट्रिक टन उर्वरक का भण्डारण किया गया है। इसी तरह से मार्कफेड के डबल लॉक केन्द्रों में 6.97 लाख मीटिरिक टन खाद भण्डारित किया गया है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र ही धान उपार्जन केन्द्रों में शेष रह गई धान का उठाव शीघ्र कर लें। बैठक में मुख्य सचिव ने खरीफ सीजन के लिए कृषि ऋण वितरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने फसल चक्र परिवर्तन के अंतर्गत धान के अलावा अन्य फसलों के लिए ऋण लेने वाले किसानों को और प्रेरित करने की बात अधिकारियों से कही। सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष 2022-23 में किसानों को 5800 करोड़ रूपए के अल्प कालीन कृषि ऋण वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से करीब दो हजार करोड़ रूपए से अधिक का ऋण वितरित कर दिया गया है।
इन विषयों की विस्तार से की गई समीक्षा
बैठक में विभिन्न सहकारी संस्थाओं के निर्वाचन की स्थिति, गन्ना कारखानों में एथेनॉल संयंत्र की स्थापना की स्थिति, कोण्डागांव मक्का प्रोसेसिंग इकाई की प्रगति तथा मार्कफेड की राइस मिलों का व्यवसायिक उपयोग करने के संबंध में विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में बेमेतरा जिले में पीपीपी मॉडल से शक्कर कारखाना स्थापित करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसी तरह से सहकारी शक्कर कारखानों में पॉवर प्लांटों के संचालन की स्थिति और शक्कर कारखानों की विगत तीन वर्षों की लाभ-हानि की स्थिति की विस्तार से चर्चा की गई।
सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक से पूर्व मुख्य सचिव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय प्रशासन एवं सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों से अन्य पिछड़ा वर्ग की गणना विभिन्न माध्यमों से करने एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के हितग्राहियों के राशनकार्ड बनाने की प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग् रेणु जी पिल्ले, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, नगरीय प्रशासन विभाग कीे सचिव अलरमेल मंगई डी., विशेष सचिव सहकारिता हिमशिखर गुप्ता सहित सहकारिता विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

चारित्र शंका के कारण पति ने पत्नी से किया अभद्र व्यवहार, सिर मुंडन करवा कर चेहरे में लगाई और बनाया वीडियो

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

गजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, राज्यपाल की बड़ी पहल

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...

ट्राइबल हॉस्टल के 13 युवाओं ने UPSC प्रीलिम्स में रचा इतिहास

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *