Google Analytics Meta Pixel नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी को ईडी का नया समन - Ekhabri.com

नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी को ईडी का नया समन

ईडी ने नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अब 13 जून को पेश होने के लिए नया समन भेजा है। ईडी ने इस मामले में मनी लांड्रिग से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ के लिए राहुल के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी समन जारी किया है। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि उसका शीर्ष नेतृत्व ईडी के समन के अनुसार जांच एजेंसी के दफ्तर जाएगा। सोनिया गांधी कोरोना पाजिटिव हैं। मगर पार्टी ने स्पष्ट किया है कि आठ जून को ईडी के सामने पेशी पर इससे फर्क नहीं पड़ेगा। कांग्रेस नेतृत्व की ओर से कोरोना संक्रमित होने के बावजूद अभी तक पेशी को लेकर किसी तरह की छूट नहीं मांगी गई है।
 ईडी ने राहुल गांधी को 13 जून को पेश होने के लिए नया समन जारी किया। इससे पहले ईडी ने राहुल को दो जून को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था। लेकिन विदेश में होने के चलते पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के लिए ऐसा करना संभव नहीं था। इसीलिए राहुल की ओर से ईडी से अनुरोध किया गया कि पांच जून के बाद की कोई तारीख दी जाए। इसके मद्देनजर ईडी ने अब 13 जून को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। सोनिया गांधी को आठ जून को पेश होने के लिए पहले ही समन जारी किया जा चुका है और फिलहाल इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन करने वाली कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) का शत-प्रतिशत शेयर यंग इंडियन को ट्रांसफर करने की प्रक्रियाओं पर सवाल उठाते हुए जांच एजेंसी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को यह नोटिस जारी किया है। यंग इंडियन कंपनी में सोनिया और राहुल मुख्य प्रमोटर हैं। इसी आधार पर जांच एजेंसी ने उन्हें मनी लांड्रिग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। भाजपा नेता सुब्रह्माण्यम स्वामी की श्ािकायत के आधार पर दर्ज इस मामले की ईडी जांच कर रही है। अभी पिछले अप्रैल में ही कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पवन बंसल तथा राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पूछताछ के लिए एजेंसी ने बुलाया था। इसके बाद से ही कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ किए जाने की आशंका जताई जाने लगी थी। सोनिया-राहुल के खिलाफ ईडी की इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते हुए कांग्रेस ने कानूनी और राजनीतिक लड़ाई लड़ने का एलान किया है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

सावन के सोमवार और भी होंगे खास, जानिए कैसे मिलेगी असीम कृपा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *