तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं ने चारमीनार से सटे भाग्य लक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की। कांग्रेस नेताओं ने ऐसे समय में यह काम किया है जब ऐतिहासिक स्मारक में मंदिर-मस्जिद को लेकर विवाद खड़ा हुआ है। कांग्रेस नेताओं का यह कदम इसलिए भी अहम क्योंकि एक दिन पहले ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार ने कांग्रेस पर सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के साथ मिलकर इस मंदिर को हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
भाग्य लक्ष्मी मंदिर में पूजा अर्चना करने वाले कांग्रेस नेताओं में तेलंगाना कांग्रेस विधायक दल के नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क, वरिष्ट नेता वी. हनुमंत राव, विधायक सीतक्का शामिल थे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उन्होंने कोरोना से संक्रमित पाई गईं पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की है।
दरअसल, भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राशीद खान द्वारा चारमीनार में नमाज की अनुमति देने के लिए चलाए गए हस्ताक्षर अभियान को लेकर प्रदेश कांग्रेस पर निशाना साधा था। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने चारमीनार में नमाज अदा करने पर रोक लगा रखी है।
कांग्रेस नेताओं ने बंदी संजय के इस आरोप को भी खारिज किया कि वे भाग्य लक्ष्मी मंदिर को हटाने की कोशिश कर रहे हैैं। विक्रमार्क ने कहा कि वे लोग इस मंदिर में तब से पूजा कर रहे हैं, जब भाजपा नेता बंदी संजय यहां आते भी नहीं थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 10, 2026 /
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...
By User 6 /
June 9, 2026 /
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...
By User 6 /
June 9, 2026 /
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...
By User 6 /
June 7, 2026 /
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...
By User 6 /
June 11, 2026 /
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...
By User 6 /
June 9, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...
By User 6 /
June 8, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दोनों जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम...
By User 6 /
June 6, 2026 /
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...