किसी भी अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए की गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद विश्व हिदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक मांड्या जिले के श्रीरंगपट्टण कस्बे में प्रदर्शन किया। जामिया मस्जिद हिंदुओं को लौटाने की मांग करते हुए विहिप ने दावा किया है कि यह एक हनुमान मंदिर था जिसे 18वीं सदी के शासक टीपू सुल्तान ने ढहाकर मस्जिद बनवा दी थी।
विहिप एवं अन्य हिदू संगठनों के विवादित जामिया मस्जिद में पूजा करने के आह्वान को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। निषेधाज्ञा को धता बताते हुए बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विहिप के ‘श्रीरंगपट्टण चलो” अभियान के तहत मोटरसाइकिल रैली निकाली और ‘जय श्रीराम” के नारे लगाए। मस्जिद के समीप स्थित एक मंदिर में कार्यकर्ताओं ने हनुमान चलीसा का पाठ किया और ‘राम भजन” गाए। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को मस्जिद की तरफ नहीं जाने दिया।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहर में जिला पुलिस बल के अतिरिक्त कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस को भी तैनात किया गया है। सड़कों पर बैरिकेड लगाए गए हैं और वाहनों की जांच के लिए सुरक्षा पिकेट बनाए गए हैं। टकराव की आशंका को देखते हुए विवादित मस्जिद के आसपास की कई दुकानें बंद रहीं।
प्रदर्शन में शामिल बजरंग दल के कार्यकर्ता मंजुनाथ ने कहा कि मस्जिद से पहले यहां हनुमान मंदिर था। मंदिर के गोपुरम को टीपू सुल्तान ने ढहा दिया और मस्जिद बनवाई। श्रीरंगपट्टण मैसूर राजघराने के शासक की राजधानी थी।
मंजुनाथ ने दावा किया, ‘मस्जिद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) द्वारा संरक्षित है जहां किसी को रहने की अनुमति नहीं है। लेकिन कुछ बांग्लादेशियों समेत करीब 100 लोग वहां रह रहे हैं। एक मदरसा भी चल रहा है जो कानून के खिलाफ है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि एएसआइ और जिला प्रशासन इस उल्लंघन पर चुप्पी साधे बैठा है। अधिकारियों को निर्देश देने की मांग लेकर हिंदू संगठन कर्नाटक हाई कोर्ट जाएंगे।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...