पूर्व कप्तान जो रूट (नाबाद 115) की शतकीय पारी के दम पर इंग्लैैंड ने लार्ड्स मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को न्यूजीलैैंड को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। न्यूजीलैैंड ने इंग्लैैंड के सामने जीत के लिए 277 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे मेजबान टीम ने पांच विकेट पर 279 रन बनाकर हासिल कर लिया।
इंग्लैैंड के लिए रूट ने 170 गेंदों की अपनी पारी में 12 चौके जड़े। रूट के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स 32 रन बनाकर नाबाद रहे जिन्होंने टीम को जीत दिलाने में अपने पूर्व कप्तान का बखूबी साथ दिया। इंग्लैैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के लिए यह दोहरी खुशी जैसा है क्योंकि टेस्ट कप्तान के तौर पर उनकी यह पहली जीत है। इंग्लिश टीम को आस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में हार मिली थी और टेस्ट मैचों में उसका हाल ही में प्रदर्शन खास नहीं रहा था। लेकिन इस जीत से उसका मनोबल बढ़ेगा।
इससे पहले, इंग्लैैंड ने चौथे दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 216 रन से की। इंग्लिश टीम के लिए स्टोक्स और रूट ने तीसरे ही दिन माहौल तैयार कर दिया था और उसे महज और 61 रनों की जरूरत थी। रूट ने 77 रनों से आगे अपनी पारी बढ़ाई और फोक्स के साथ मिलकर कीवी गेंदबाजों को खूब छकाया। उन्होंने 77वें ओवर की तीसरी गेंद पर दो रन लेकर अपना शतक पूरा किया। इसी के साथ उनके टेस्ट क्रिकेट में 10000 रन भी पूरे हुए। रूट पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक के बाद इंग्लैैंड के दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैैं जिनके नाम टेस्ट में 10000 रन हैैं। पिछली चार पारियों में रूट का यह पहला शतक था। शतक के बाद रूट ने तेजी से रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। इंग्लैैंड और न्यूजीलैैंड के बीच सीरीज का अगला मुकाबला 10 जून से नाटिंघम में खेला जाएगा।
रूट संयुक्त रूप से 10000 रन पूरा करने वाले युवा खिलाड़ी बने : रूट हमवतन कुक के साथ संयुक्त रूप से 10000 रन पूरा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैैं। कुक ने जब यह उपलब्धि हासिल की थी तब उनकी उम्र 31 साल पांच महीने और पांच दिन थी और रूट की भी फिलहाल इतनी ही उम्र है। कुक से पहले यह रिकार्ड भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम था जिन्होंने 31 साल 10 महीने और 20 दिन की उम्र में टेस्ट में यह कारनामा किया था।
विश्व टेस्ट चैैंपियनशिप की तालिका में बदलाव : इंग्लैैंड की जीत के बाद विश्व टेस्ट चैैंपियनशिप की तालिका में टीमों की स्थिति में बदलाव हुआ है। इंग्लैैंड की टीम की 2021-23 टेस्ट चैैंपियनशिप में 14 मैचों में यह सिर्फ दूसरी जीत है और वह तालिका में नौंवें स्थान पर है, जबकि गत विजेता न्यूजीलैैंड की टीम सात मैचों में दो जीत के साथ आठवें नंबर पर है। वहीं, भारतीय टीम 12 मैचों में छह जीत के साथ तीसरे, दक्षिण अफ्रीका सात मैचों में पांच जीत के साथ दूसरे और आस्ट्रेलिया आठ मैचों में पांच जीत के साथ फिलहाल शीर्ष पर है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 15, 2026 /
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 13, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...