अभिनेता सलमान खान एवं उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद बालीवुड अभिनेता और उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सोमवार को सहायक पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे पाटिल ने सलमान खान के घर का दौरा कर वहां तैनात पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रेट्र के अनुसार, पुलिस ने सलीम खान और उनके दो बाडीगार्ड का बयान भी दर्ज किया। सलमान खान का बयान दर्ज नहीं किया जा सका, क्योंकि वे उपलब्ध नहीं थे। मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय पांडेय ने कहा कि पुलिस मामले को बहुत गंभीरता से ले रही है। यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि धमकी वाला पत्र फर्जी है या नहीं।
सलमान खान के पिता मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान रविवार सुबह जब बांद्रा बैंडस्टैंड पर टहलने गए थे, उसी समय उन्हें धमकी भरा पत्र मिला था। सलीम खान सामान्य तौर पर सुबह 6.30 बजे अपने सुरक्षा गार्ड के साथ बैंडस्टैंड पर टहलने जाते हैं। वहां वे कुछ देर टहलने के बाद एक बेंच पर विश्राम करते हैं। रविवार को जब वे उसी बेंच पर बैठने पहुंचे, तो उन्हें एक छोटी-सी चिट रखी मिली। इस पर लिखा था-सलीम खान, सलमान खान बहुत जल्द आपका हाल मूसेवाला जैसा होगा।
चिट मिलने के बाद सलीम खान ने रविवार को ही पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से मुंबई पुलिस सलमान और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गई है।
पुलिस उस इलाके की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। माना जा रहा है कि चिट रखने वाले व्यक्ति को सलीम खान के रोज वहां आने और उसी बेंच पर बैठने की पक्की जानकारी थी। इस धमकी भरे पत्र में पंजाब में हाल ही में मारे गए सिद्धू मूसेवाला के जिक्र के साथ-साथ अंग्रेजी में जीबी और एलबी भी लिखा हुआ है। इसका अर्थ मूसेवाला के कथित हत्यारों गोल्डी बरार एवं लारेंस बिश्नोई के नाम से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...