बांग्ला फिल्म अभिनेता बोनी सेनगुप्ता और कोलकाता की सैलून मालकिन सोमा चक्रवर्ती ने शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार टीएमसी नेता कुंतल घोष से मिले भ्रष्टाचार के पैसे वापस कर दिए हैं। अभिनेता बोनी सेनगुप्ता ने कुल 44 लाख रुपये ईडी को सौंपे। वहीं, सोमा चक्रवर्ती ने 56 लाख रुपये ईडी को सौंपे।
सोमा का दावा है कि अपने सैलून के व्यवसाय के विस्तार के लिए उन्होंने कुंतल से ऋण के तौर पर यह रकम ली थी। सूत्रों के मुताबिक दोनों ने गुरुवार को सीधे ईडी को पैसे लौटाए। बाद में पैसा केंद्रीय जांच एजेंसी के बैंक खाते में जमा करा दिया गया। कुंतल घोष ने दावा किया कि उन्होंने बोनी सेनगुप्ता को कार खरीदने के लिए 40 लाख रुपये दिए थे। ईडी की पूछताछ में बोनी ने इसे स्वीकार भी किया था।
ईडी ने शांतनु व कुंतल के 35 बैंक खाते फ्रीज किए: ईडी ने शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार टीएमसी नेता शांतनु बनर्जी और कुंतल घोष के 35 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। ईडी ने शांतनु बनर्जी, उनकी पत्नी और उनकी कंपनियों से जुड़े कम से कम 20 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। इसके साथ ही कुंतल घोष के 15 बैंक खातों को फ्रीज किया गया है। ईडी ने 10 मार्च को शांतनु को गिरफ्तार किया था। इससे पहले ईडी ने 21 जनवरी को कुंतल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान शांतनु बनर्जी ने दावा किया कि उन्होंने कुछ प्रभावशाली लोगों के आदेश पर अवैध वसूली की।
कुंतल के दो बैंक खातों से 6.5 करोड़ का लेनदेन: ईडी सूत्रों के मुताबिक कुंतल के कई बैंक खातों से भारी मात्रा में वित्तीय लेनदेन किया गया है। ईडी के वकील ने शहर की सत्र अदालत में दावा किया कि कुंतल के दो बैंक खातों से 6.5 करोड़ रुपये अलग-अलग लोगों के पास गए। जांचकर्ताओं को पता चला कि इस पैसे का एक बड़ा हिस्सा टालीवुड में भी लगाया गया था। ईडी इस मामले में विस्तृत जांच शुरू करने जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...