धमतरी जिले में हाथियों की आवाजाही जारी है। यदा-कदा यहां हाथी दिख ही जाते हैं। बुधवार शाम नगरी क्षेत्र में एक हाथी ने कुछ ग्रामीणों को दौड़ा दिया। इसमें से एक ग्रामीण ने पेड़ पर चढ़कर जान बचाई तो दो ग्रामीणों ने दूर तक भागकर अपनी जान बचाई। हाथियों की उपस्थिति को लेकर वन विभाग ने गांव में मुनादी कराई है कि ग्रामीण जंगल जाने से बचें।
धमतरी जिले में लंबे अंतराल से हाथियों की आवाजाही बदस्तूर जारी है। नगरी ब्लाक से 32 किलोमीटर दूर ग्राम जबर्रा, चरगांव, तुमबाहरा, गजकन्हार के क्षेत्र से लगे मार्ग से कुछ ग्रामीण गुजर रहे थे। ग्रामीणों को हाथी के चिंघाड़ने की आवाज सुनाई दी। अचानक से एक हाथी जंगल से निकलकर सड़क में आ गया। हाथी को आता देख एक ग्रामीण सड़क से लगे पेड़ पर चढ़ गया। वहीं दो ग्रामीण दूर तक भाग निकले।
हाथी ने रोड किनारे खड़ी बाइक को जोर से पटक कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को सचेत करने मुनादी कराई है। वहीं वन क्षेत्र में जाने से बचने कहा है। दल प्रभारी संदीप सोम ने बताया कि नगरी ब्लाक के कुछ गांव में हाथी विचरण कर रहे हैं। मादा हाथी ने ग्रामीणों को दौड़ाया है। फिलहाल किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। दो हाथी आज सुबह 11 बजे उस क्षेत्र में दिखाई दिए हैं। घटना के बाद गांव में मुनादी कराई गई है।
सुबह दिखा एक दंतैल हाथी : नगरी ब्लाक के ग्राम बनरोद, केरेगांव, बांसपारा, क्षेत्र में एक दंतैल हाथी दोपहर 12 बजे के आसपास दिखाई दिया है। दल प्रभारी अनीता सोनवानी ने बताया कि हाथियों की आवाजाही क्षेत्र में जारी है। एहतियातन ग्रामीणों को सचेत रहने कहा गया है। ग्रामीणों से जंगल में महुआ फूल बीनने, लकड़ी उठाने के लिए जंगल न जाने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा मोटरसाइकिल व पैदल जंगल की ओर जाने से ग्रामीणों को मना किया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...