Google Analytics Meta Pixel राज्यसभा चुनाव: अंत समय में कुलदीप बिश्नोई ने पार्टी का छोड़ा हाथ: 88 के फेर में फंसे अजय माकन, जीते कार्तिकेय - Ekhabri.com

राज्यसभा चुनाव: अंत समय में कुलदीप बिश्नोई ने पार्टी का छोड़ा हाथ: 88 के फेर में फंसे अजय माकन, जीते कार्तिकेय

चंडीगढ़। हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस कई दिन से तैयारी में जुटी थी। विधायकों को लालच से बचाने के लिए उन्हें रायपुर भी भेजा गया था लेकिन अंत में कुलदीप बिश्नोई ने पार्टी का हाथ छोड़ दिया और अजय माकन हार गए। हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों पर शुक्रवार देर रात भाजपा के कृष्ण लाल पंवार और भाजपा-जजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा को विजेता घोषित किया गया। कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय माकन मात खा गए। कांग्रेस ने भीतरघात से बचने के तमाम प्रयास किए लेकिन वे एक वोट से मात खा गए। शुक्रवार को मतदान के बाद पांच बजे से मतगणना शुरू होनी थी, लेकिन जजपा नेताओं और निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा ने कांग्रेस के दो विधायक किरण चौधरी और बीबी बत्रा के मतों पर आपत्ति दर्ज आयोग से अवैध करार देने की मांग की थी। कार्तिकेय के समर्थन में भाजपा और दूसरी तरफ से कांग्रेस चुनाव आयोग पहुंची। इसके बाद तेजी से घटनाक्रम बदला और देर रात कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा
-कुल 89 वोट पड़े
हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कुल वोट 89 पड़े। इनमें वैध मत 88 पाए गए। पंवार को जीत के लिए 31 वोट चाहिए थे जबकि कांग्रेस को 30 मत। कांग्रेस का एक वोट रद्द हुआ तो 29 रह गए। वहीं कार्तिकेय को 28 वोट मिले, लेकिन वैध मत की संख्या 88 होने के कारण कृष्ण लाल पंवार के पहली प्राथमिकता के 1.66 फीसदी वोट कार्तिकेय को मिलने के कारण वह जीत गए। कांग्रेस के पोलिंग एजेंट बीबी बत्रा ने कहा-कुलदीप बिश्नोई ने पार्टी के प्रत्याशी को वोट नहीं डाला। इस वजह से माकन की हार हुई। यदि वह कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देते तो हम अवश्य जीतते।
छह निर्दलीय विधायकों ने पंवार और भाजपा के 15 विधायको ने कार्तिकेय को दिए वोट
हरियाणा राज्यसभा चुनाव में भाजपा और निर्दलीय विधायकों में बड़ा समझौता हुआ था। छह निर्दलीय विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल पंवार को वोट दिया, जबकि भाजपा के 15 विधायकों ने निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा के पक्ष में मतदान किया। विश्वसनीय सूत्रों का दावा है कि यह सब इसलिए किया गया ताकि निर्दलीय विधायकों पर खरीद फरोख्त के आरोप न लग सकें। बताया जा रहा है कि पहले यह तय हुआ था कि भाजपा के प्रत्याशी को भाजपा के 31 विधायक वोट करेंगे। लेकिन सुखविलास होटल में बैठक में निर्दलीय विधायक इस बात पर अड़ गए कि वे कृष्ण लाल पंवार को वोट करेंगे न कि निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा को। देर रात उच्च पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद भाजपा ने अपनी रणनीति बदलते हुए फैसला लिया कि भाजपा के 15 विधायक निर्दलीय कार्तिकेय को वोट करेंगे ओर बलराज कुंडू को छोड़कर 6 निर्दलीय विधायक भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल पंवार को वोट करेंगे। एक निर्दलीय विधायक ने बताया कि उन्होंने सीएम मनोहर लाल को बता दिया था कि वे भाजपा के साथ हैं, लेकिन निर्दलीय विधायक को वोट देंगे तो उन पर खरीद फरोख्त के आरोप लग सकते हैं। इसलिए वे भाजपा को वोट देंगे न कि निर्दलीय प्रत्याशी को। इस बैठक के बाद भाजपा ने अपनी रणनीति में बदलाव किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

नक्सलियों के खजाने तक पहुंची सीआरपीएफ की टीम, 8 डंप बरामद

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...

गजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, राज्यपाल की बड़ी पहल

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *