Google Analytics Meta Pixel Ekhabri Late Night Updates chhattisgarh's first Rescue Operation: ऑपरेशन राहुल - हम होंगे कामयाब - Ekhabri.com

Ekhabri Late Night Updates chhattisgarh’s first Rescue Operation: ऑपरेशन राहुल – हम होंगे कामयाब

जैसा की आपको जानकारी हो मुख्यमंत्री देर रात तक छत्तीसगढ़ की जनता के साथ राहुल की सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना और प्रयास में लगे हैं। अब तक कि जानकारी अनुसार ऑपेरशन राहुल को सकुशल वापस लाना है, जारी है, रेस्क्यू दल सावधानी पूर्वक राहत एवं बचाव की दिशा में कार्य कर रही है।
अभी कुछ देर में लगभग 20 फीट होरिजेंटल खुदाई की जाएगी। ताकि राहुल तक आसानी से पहुचा जा सकें ।
भीतर में राहत दल सुरक्षित है। और सावधानीपूर्वक कार्य कर रही है।

काफी रात हो चुकी है, लेकिन छत्तीसगढ़ में उस ‘सुबह’ के इंतजार का इम्तिहान जरा लंबा हो चुका है।

राहुल साहू के बोरवेल में गिरने के हादसे को इस समय पूरा छत्तीसगढ़ अपना पारिवारिक हादसा मानकर जिस तरह से प्रार्थनाएँ कर रहा है, यह हम सबका पारस्परिक संबल है।

सोशल मीडिया/मीडिया के माध्यम से आप तक खबर पहुँच रही है, देश भर के लोग इस ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं।

लगभग 55 घंटे से अधिक समय से जारी ऑपरेशन अब अपने अंतिम दौर में प्रवेश कर चुका है। यह छत्तीसगढ़ का अब तक का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन है। आने वाले 5-6 घंटे हमारा बड़ा इम्तिहान हैं।

इस रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सभी टीमों को मेरी शुभकामनाएँ।

आपके चट्टानी इरादे चट्टानों को तोड़ रहे हैं, खराब मौसम का रुख मोड़ रहे हैं, मुझे विश्वास है कि आपके अथक प्रयास और समर्पित सेवाभाव से राहुल जल्द सकुशल हमारे बीच होगा।

मैंने कलेक्टर जांजगीर-चांपा को भी निर्देश किया है कि आपातकालीन चिकित्सा की पूर्ण तैयारी रखी जाए, साथ ही कलेक्टर बिलासपुर को भी सिम्स, अपोलो हॉस्पिटल में तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Read Also  दुर्गा विसर्जन के दौरान युवक तालाब में डूबा, मौत

हम सब ईश्वर से प्रार्थना करते हैं, हमारी टीमों पर पूर्ण विश्वास रखते हुए आशा करते हैं कि सुबह सूर्योदय के साथ राहुल साहू का मुस्कुराता चेहरा हम सबके बीच होगा।

हम होंगे कामयाब!

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के निर्देशन में एनडीआरएफ द्वारा सुरंग के लिए खुदाई जारी है।

एनडीआरएफ के जवान बी अनिल आंध्रप्रदेश और कापसे एल बी महाराष्ट्र से है इन दोनों के द्वारा बोरवेल के बाहर कैमरे का न सिर्फ वायर सम्हाल कर राहुल के हर गतिविधियों को बाहर प्रदर्शित किया जा रहा है अपितु आवाज लगा लगा कर वे दोनों राहुल तक केला ,जूस सहित अन्य सामग्रियां पहुचा रहे हैं। लगभग 55 घण्टे से अधिक समय से वे दोनों एक ही जगह में बैठे हुए हैं।

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री ने लिखा भावुक पोस्ट, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देर रात तक जागकर कर रहे हैं रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनीटरिंग

बोले हम होंगे कामयाब हमें टीमों पर और भगवान पर भरोसा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बचाव कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी शुभकामनाएँ

ईश्वर से की राहुल की सकुशल आने की प्रार्थना

कलेक्टर जांजगीर-चांपा को दिए निर्देश

आपातकालीन चिकित्सा की पूर्ण तैयारी रखने के निर्देश

कलेक्टर बिलासपुर को भी दिए निर्देश

बिलासपुर में सिम्स, अपोलो हॉस्पिटल में रखी जाए तैयारी

मुख्यमंत्री खुद कर रहे हैं ऑपरेशन की मॉनिटरिंग

हम होंगे कामयाबपूरा है विश्वासहम होंगे कामयाब

लगभग 54 घण्टे से अधिक समय से बोरवेल में फंसे राहुल साहू को सुरक्षित निकालने के लिए हर सम्भव कोशिश की जा रही है।
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला और प्रशासन की पूरी टीम ही नहीं, सेना एनडीआरएफ, एसडीआरएफ,एसईसीएल, पुलिस ,नगर सेना,पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य, विद्युत विभाग,पीएचई से लेकर गांव के कोटवार तक इस ऑपरेशन में जुटे है।
कलेक्टर ने कहा है कि चुनौती है,लेकिन हम कामयाब होंगे और राहुल को सकुशल बाहर निकालेंगे। सभी अपनी जिम्मेदारियों को अवश्य निभाये।
कलेक्टर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, एम आर अहिरे, आईएएस नूपुर राशि पन्ना, राहुल देव,रेना जमील सहित अधिकारी अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।

Read Also  रायपुर में सौर ऊर्जा जागरूकता अभियान आज, सीएम होंगे शामिल

कहा – चिंतित न हों, धीरज बनाए रखें, पूरा विश्वास है राहुल सुरक्षित वापस आएगा

जांजगीर-चांपा कलेक्टर से वीडियो कॉल पर रेस्क्यू की प्रगति और राहुल के स्वास्थ्य की जानकारी ली



    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को पत्थलगांव से फिर जांजगीर-चांपा कलेक्टर के मोबाइल पर वीडियो कॉल करके मालखरौदा विकासखंड के गांव पिहरीद में 11 वर्षीय बालक राहुल साहू को बोरवेल से निकालने के लिए चल रहे रेसक्यू ऑपरेशन की प्रगति और राहुल के स्वास्थ्य जानकारी ली।

राहुल एक बोरवेल में 60 फीट की गहराई में फंसा है। मुख्यमंत्री ने राहुल के परिजनों से भी बात की। उन्होंने परिजनों को चिंतित न होने और प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग दिए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने राहुल के परिजनों से कहा कि धीरज बनाए रखें, राहुल को सुरक्षित वापस निकालने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं, पूरा विश्वास है कि राहुल सुरक्षित वापस आएगा।

मुख्यमंत्री ने राहुल के फूफा बजरंग साहू की उपस्थिति में दादी श्याम बाई साहू से बात की। उन्होंने रोबोट के माध्यम से रेस्क्यू करने और अन्य विकल्प भी रेस्क्यू के लिए तैयार रहने की बात कही। मुख्यमंत्री ने रोबोट के संचालक महेश अहीर और उनके पिता से भी बात की।


मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल में बोरवेल में हो रहे रेस्कयू, खुदाई के काम को भी देखा। गुजरात के अमरेली से आए रोबोट संचालक महेश अहीर ने राहत और बचाव के संबंध में अपनी बातें रखी। उन्होंने बताया कि अभी तक कई डेमो कर चुके है। इसके अलावा 3 रेस्कयू भी किया है। इनके साथ इनके पिताजी ऊका भाई अहीर भी साथ आये है। मुख्यमंत्री ने भी रोबोट और इसके संचालन की प्रक्रिया वीडियो कॉल से देखी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप, अभाविप का प्रदर्शन 2 जून

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...

high court का ऐतिहासिक फैसला : परिवार में पहले से सरकारी नौकरी है? फिर भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति…जानें कोर्ट की बड़ी शर्त

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अभाविप का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...

Tata IPL में RCB की शानदार जीत

By Reporter 5 / May 31, 2026 / 0 Comments
  RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल   अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: तापमान में गिरावट के संकेत, प्री मानसून गतिविधियां तेज…अगले दो दिनों में गर्मी से राहत की संभावना

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त पर बड़ी अपडेट! खाते में पैसा आया या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...

रायपुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूट, मिर्ची पाउडर का लिया सहारा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...

आज नजर आएगा ब्लू मून, जानिए क्या है खास बात

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
31 मई 2026 को दिखाई देने वाली पूर्णिमा को लेकर ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों क्षेत्रों में चर्चा हो रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह पूर्णिमा कुछ राशियों के लिए भावनात्मक और पेशेवर बदलाव का संकेत दे सकती है। हालांकि...

शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी! छत्तीसगढ़ की इस सरकारी कंपनी का IPO ला सकता है बड़ा मौका

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...

सुशासन तिहार में हंगामा, बिलासपुर से दुर्ग तक विवाद और भ्रष्टाचार के मामले से मचा सियासी तूफान

By User 6 / May 30, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: आयोजित सुशासन तिहार के कार्यक्रम के दौरान बड़ा विवाद सामने आया। इस आयोजन में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के बीच तीखी बहस हो गई। पंचायत स्तर पर गोड़ी क्षेत्र में आयोजित इस शिविर में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *