पूनम ऋतु सेन, ekhabri विशेष। आस्था, श्रद्धा, परम्परा, विश्वास व सौभाग्य से जुड़ा महापर्व करवाचौथ रविवार को मनाया गया। हिन्दू धर्म का यह पावन पर्व कार्तिक महीने का पहला त्यौहार है, इस दिन महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना लिए व्रत रखतीं हैं। इस दिन व्रतहारी महिलाएं जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाल दाम्पत्य जीवन का ईश्वर से आशीर्वाद लेते हैं।
इस अवसर पर हमारी बात कुछ ऐसे अनोखे कपल्स से हुई, जिन्होंने करवाचौथ पर्व पर अपना एक्सपीरियंस हमसे शेयर किया-
1. भूमिका-विशाल सोनी, धमतरी
धमतरी के मैत्री विहार कालोनी में रहने वाले भूमिका और विशाल की शादी पिछले साल लॉकडाउन में हुई। इस समय भूमिका गर्भवती है, उन्होंने फल, नारियल पानी और जूस के साथ आज का व्रत पूर्ण किया और सुखी दाम्पत्य का आशीर्वाद माँगा। 2. पूजा-मनीष सेन, रायपुर
रायपुर के अवंती विहार में रहने वाले पूजा और मनीष कुछ महीने पहले कोरोना काल मे बहुत ही बुरे दौर से गुजरे, जहाँ उनका बेटा शिवेश किसी कारण से बच्चों के अस्पताल में एडमिट था, वहीं उसी समय में मनीष कोरोना के मुश्किल हालात को झेलते हुये दूसरे हॉस्पिटल में एडमिट थे। इस वर्ष करवाचौथ के अवसर पर कपल ने स्वस्थ, सुखी और संपन्न दाम्पत्य जीवन की कामना साथ मे पूजा करके की। 3. ममता-उमेश भार्गव, रायपुर
उमेश अहमदाबाद के इंटरनेशनल कंपनी में कार्य करते हैं, वहीं फैमिली कंडीशन की वजह से ममता अपनी बेटी रुही के साथ रायपुर के अशोका इम्प्रेशन में निवासरत हैं। इन्हीं कारणों से इस वर्ष जोड़े ने वीडियो कॉल के माध्यम से करवाचौथ का व्रत मनाया, उन्होंने वीडियो कॉल से ही चाँद और पति के चेहरे को निहारकर खुशहाल जीवन जीने की कामना की। 4. दिव्या-अतुल श्रीवास, पुणे
कुछ महीने पहले ही दिव्या और अतुल की शादी लॉकडाउन में करीबियों के बीच हुई थी। शादी के बाद पहले करवाचौथ के लिए दिव्या ने पहले से ही पूरी तैयारी पूर्ण कर ली थी, बड़ो के बताये अनुसार नव दाम्पत्य ने विधिवत पूजा कर सफल,समृद्ध और संयम पूर्ण जीवन का आशीर्वाद माँगा।
साथ में कपल्स ने यह भी बताया कि चाँद देखने के लिए उन्हें कुछ वक्त इंतज़ार करना पड़ा। रायपुर में करीब 8.30 बजे के आस-पास चाँद नज़र आया और विधिवत पूजा कर व्रतहारियों ने अपना व्रत खोला। भारत- पाकिस्तान मैच होने के बाद भी साथ में समय बिताते हुए व्रत पूर्ण करने को कपल्स ने इसे क़्वालिटी टाइम कहा।
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...