Google Analytics Meta Pixel Ekhabri सफलता की कहानी: रेशम उत्पादन ने वनांचल की महिलाओं के लिए खोले समृद्धि के द्वार - Ekhabri.com

Ekhabri सफलता की कहानी: रेशम उत्पादन ने वनांचल की महिलाओं के लिए खोले समृद्धि के द्वार



रायपुर। रेशम विभाग ने दंतेवाड़ा जिले में वनांचल की महिलाओं के लिए जहां रोजगार के सुनहरे अवसर उपलब्ध कराए हैं वहीं उनके लिए समृद्धि के नए द्वार भी खोल दिया है। जनजातीय बहुल क्षेत्र दंतेवाड़ा जिले में रेशम विभाग की रेशम कीट पालन योजना को वनांचल की ग्रामीण महिलाओं ने अपने आय का अतिरिक्त जरिया बना रहीं हैं। जिले में रेशम विभाग अंतर्गत रेशम केंद्र चितालंका में महिला रेशम कृमि पालन स्व-सहायता समूह की महिलायें वर्तमान में शहतूती रेशम कृमिपालन का कार्य कर रही हैं।

विभाग द्वारा प्रदत्त स्वस्थ्य डिम्ब समूहों से अण्डों की हेचिंग से लेकर कोसाफल की हार्वेस्टिंग तक का कार्य समुहों की महिलाओं द्वारा विभाग की कर्मचारियों की देख-रेख में किया जा रहा है। कृमिपालन के दौरान लगने वाले रसायन एवं उपकरण विभाग द्वारा प्रदाय किये जाते हैं, कृमिपालन पश्चात उत्पादित कोसाफलों को महिलाएं ककून बैंक रेशम विभाग को विक्रय कर आर्थिक आमदनी प्राप्त कर रही हैं। अब तक इस कार्य से समूह की महिलाओं को कुल 31 हजार 549 रूपए की आमदनी हुई है। इस समूह में 7 महिलाएं कार्यरत हैं जो 4-5 हजार रूपये मुनाफा कमा रही हैं। वर्तमान में समूह की महिलाएं 350 मलबरी स्वस्थ डिम्ब समूह का कृमिपालन कार्य कर रही हैं, कोसा उत्पादन का कार्य भी प्रारंभ हो चुका है।

उत्पादित कोसे को विक्रय कर अच्छे लाभ की आशा रखती हैं। रेशम केंद्र चितालंका में कार्यरत समूह की महिलाएं विगत कई वर्षों से मलबरी रेशम कृमिपालन का कार्य कर रहीं हैं और इनसे होने वाले लाभ से सभी महिलाएं खुश हैं। कृमिपालन से अर्जित आय से वे घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति करते हुए अपने परिवार के लिए आवश्यक सुविधाएं भी जुटा रही हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता और टीकाकरण अभियान तेज

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

रायपुर तेलीबांधा में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू होकर कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *