Google Analytics Meta Pixel तापसी पन्नू के फैन साहिल अहिरवार  ने जीता KBC में 1 करोड़ रुपये, जाने क्या था वह सवाल और उसका जवाब - Ekhabri.com

तापसी पन्नू के फैन साहिल अहिरवार  ने जीता KBC में 1 करोड़ रुपये, जाने क्या था वह सवाल और उसका जवाब

रायपुर, पूनम ऋतु सेन। बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन दशकों तक सिल्वर स्क्रीन पर राज करने के अलावा अपने बेहतरीन होस्टिंग  अंदाज़ के लिए भी जाने जाते हैं। बच्चन सर कौन बनेगा करोड़पति के साथ कई वर्षों से जुड़े हुए हैं और उनके प्रशंसक भी उन्हें क्विज शो के होस्ट के रूप में देखना पसंद करते हैं।  कौन बनेगा करोड़पति 13 के आज रात गुरुवार के एपिसोड़ में, रोलओवर प्रतियोगी साहिल अहिरवार ने हॉट सीट पर बैठ क्विज खेलना शुरू किया।


साहिल ने नौवें प्रश्न जो 1,60,000 रुपये का था, उससे खेल खेलना शुरू किया।  उन्होंने 1 करोड़ रुपये जीते और 7 करोड़ रुपये के सवाल तक पहुंचे।  19 साल के साहिल अपने सपने मे आईएएस अधिकारी बनने की ख्वाहिश रखते है और मूल रूप से मध्य प्रदेश में रहते हैं।




साहिल ने खेल में आसानी से कई सवालों के जवाब देते हुए अपने कौशल से सभी को अचंभित किया और  मुश्किल सवालों के लिए भी उन्होंने लाइफ लाइन का इस्तेमाल नहीं किया।  साहिल के पास 50,00,000 रुपये के प्रश्न का प्रयास करने पर दो लाइफ लाइन बची हुई थीं।
चलिये जानते है  की 50,00,000 रुपये के लिए क्या प्रश्नपूछा गया-

प्रश्नः विश्व की प्रथम परमाणु शक्ति संपन्न पनडुब्बी कौन सी थी?
A नॉटिलस
B सीवुल्फ़
C ट्राइटन
D हलिबूट
उत्तर: नॉटिलस

ईसके बाद साहिल ने 14वें सवाल का जवाब देने के लिए आस्क द एक्सपर्ट लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। आखिर क्या था 1 करोड़ रुपये का सवाल-

प्रश्नः संस्कृत मुहावरा ‘अतिथि देवो भव’, जिसका अर्थ है ‘अतिथि ईश्वर है’, किस उपनिषद से लिया गया है?
A कथा उपनिषद
B  मुंडकोपनिषद
C. छांदोग्य उपनिषद
D. तैत्तिरीय उपनिषद
उत्तर: तैत्तिरीय उपनिषद

इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद भी साहिल ने 7 करोड़ रुपये के सवाल को खेलने का प्रयास किया ।  हालांकि, इसके बाद उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया क्योंकि उन्हें इसका जवाब नहीं पता था। 

देखते हैं क्या था 7 करोड़ के लिए सवाल-

प्रश्न: पाचन तंत्र वाला एकमात्र पक्षी कौन सा है जो स्वजातीय रूप में वनस्पति को किण्वित करता है, जिससे विशेष रूप से पत्तियों और कलियों को खाने में मदद मिलती है?
A शोबिल सारस
B होत्ज़िना
C  फावड़ा
D. गैलापागोस जलकाग
उत्तर: होट्ज़िन

शो में गेम खेलते हुए, साहिल ने बिग बी के साथ बहुत से विषयों पर खुलकर बात की। इसमें सबसे मजेदार बात एक्ट्रेस तापसी पन्नू के लिए अपने प्यार का इजहार रहा। दिलचस्प बात यह है कि तापसी ने भी ट्विटर के माध्यम से केबीसी 13 के प्रोमो पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें साहिल तापसी से अपने प्यार का इजहार करते नज़र आ रहे हैं।  वीडियो में वह तापसी के को स्टार रह चुके बच्चन सर से एक्ट्रेस के बारे में पूछ रहे हैं की उनकी खाने में कौन सी डिश सबसे ज्यादा पसंद हैं।

इसके जवाब में तापसी ने ट्वीट किया है “साहिल मुझे छोले भटूरे सबसे ज्यादा पसंद है, कभी तुमसे मिलना हुआ तो हम जरूर साथ खाएंगे। फिल्हाल 7 करोड़ के सवाल तक पहुँचने के लिए बहुत- बहुत मुबारकबाद।”


Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *