बॉलीवुड की सात दिग्गज हस्तियां नज़र आएगी, फ़िल्म का पोस्टर जारी , कोविड काल मे हुई है शूटिंग
Ekhabri डेस्क। अमिताभ बच्चन होस्ट ‘कौन बनेगा करोड़पति’ इन दिनों दर्शकों को लुभा रहा है। इस बीच अमिताभ बच्चन की नई फिल्म ऊँचाई को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है, बताया जा रहा है इस फ़िल्म की शूटिंग कोविड 19 संक्रमण काल के दौरान हुई था और अमिताभ बच्चन ने इस फ़िल्म की शूटिंग के लिए कौन बनेगा करोड़पति से ब्रेक भी लिया था।
बहरहाल फिल्म ‘ऊंचाई’ का इंतजार दर्शकों को भी बेसब्री से है। इसकी वजह बेहद खास है। दरअसल, बॉलीवुड की सात दिग्गज हस्तियां इस फिल्म में स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका, डैनी डेन्जोंगपा और नफीसा अली सोढ़ी दिखेंंगी। इसके अलावा फिल्म में परिणीति चोपड़ा का भी अहम किरदार है। इस फिल्म का निर्देशन सूरज.आर.बड़जात्या ने किया है। फिल्म को 11 नवंबर को रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
हाल ही में इसका नया पोस्टर जारी किया गया जिसमें ‘ऊंचाई’ के लीड एक्टर अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी हिमालय पर चढ़ाई के दौरान इस एक चट्टान पर आराम करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में पीछे माउंट एवरेस्ट भी नजर आ रहा है। इसमें अनुपम खेर को घर का बना खाना खाते देखा जा सकता है। नए पोस्टर के बाद लोगों की उम्मीदें इस फिल्म से काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। दर्शकों को उम्मीद है कि इस बार भी सूरज की यह फिल्म पारिवारिक मूल्यों के इर्द-गिर्द बुनी गई होगी।
ऊंचाई’ की रिलीज के साथ सूरज की राजश्री प्रोडक्शन फिल्म इंडस्ट्री में 75 साल पूरे करने जा रही है। यह इस प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली 60वीं फिल्म है। इसके अलावा राजश्री का महावीर जैन फिल्म्स और बाउंडलेस मीडिया के साथ पहला एसोसिएशन है। बता दें कि सभी राजश्री फिल्मों की तरह ऊंचाई भी भव्य दृश्यों और बड़ी स्टारकास्ट के साथ काफी प्रॉमिसिंग लग रही है। दोस्ती का अविस्मरणीय सफर पर बनी यह फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होगी।
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक हो गया है। विद्यार्थियों को तकनीक का सदुपयोग करते हुए इसके दुष्प्रभावों से बचना चाहिए। यह बात राज्यपाल रमेन डेका ने आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को...