Google Analytics Meta Pixel युवाओं में अनुशासन की भावना बढ़ाने में स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका: राज्यपाल - Ekhabri.com

युवाओं में अनुशासन की भावना बढ़ाने में स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका: राज्यपाल

 

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का राज्य अलंकरण समारोह संपन्न
राज्यपाल ने उत्कृष्ट स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर, स्काउटर और गाईडर को किया पुरस्कृत
रायपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संस्था बच्चों में अनुशासन और राष्ट्रीयता की भावना जागृत करती है। संस्था से जुड़े विद्यार्थियों में मानव सेवा की भावना भी उत्पन्न होती है, जो जीवन भर उनके काम आती है। स्काउट और गाइड को यह सिखाया जाता है कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। इसने विविधता में एकता की भावना तथा वसुधैव कुटुम्बकम की भावना बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उक्त उद्गार राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य अलंकरण समारोह में व्यक्त किए। इस अवसर पर उत्कृष्ट स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर, स्काउटर और गाइडर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्काउट एवं गाइड सत्यनारायण शर्मा, विधायक एवं उपाध्यक्ष शकुंतला साहू, विधायक एवं आयुक्त विनोद चन्द्राकर, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवं राज्यपाल के विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स विद्यार्थियों को संस्कारित करते हैं
राज्यपाल ने कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स एक ऐसी संस्था है, जो विद्यार्थियों को संस्कारित करने का कार्य करती है। स्काउट एवं गाईड को कम सुविधाओं में तथा कठिन परिस्थितियों में स्वयं को ढाल कर जीवन जीने की कला सिखाई जाती है। कहा जाता है कि वन्स ए स्काउट आलवेज स्काउट। यदि बच्चे में एक बार स्काउटिंग का बीज रोपित कर दिया जाए तो वह जीवन भर स्काउट बना रहता है। स्काउटिंग सभी धर्मों के प्रति श्रद्धा रखना सिखाती है। युवाओं में नेतृत्व क्षमता का गुण विकसित करने का कार्य भी यह संस्था करती है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के पथप्रदर्शक थे। उन्हें युवाओं के नेतृत्व और बल पर दृढ़ विश्वास था, क्योंकि उनकी दृष्टि थी कि भविष्य का भारत युवा ही तय करेंगे। एन.सी.सी., एन.एस.एस. के समान स्काउट और गाईड ने युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। उन्होंने युवाओं का स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के स्काउट्स एवं गाइड ने अपनी नेतृत्व क्षमता के बल पर प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन किया है। कार्यक्रम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सत्यनारायण शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट रोवर-रेंजर्स, स्काउट्स एवं गाइड्स और स्काउटर एवं गाइडर को राज्यपाल की ओर से नगद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ स्काउट पुरस्कार बलौदाबाजार जिला से द्वारिका प्रसाद केंवट, बालोद जिला से लव कुमार, रायपुर जिला से नारायण यादव, सर्वश्रेष्ठ गाइड पुरस्कार कोरबा जिला से कु. अंकिता सामल, सूरजपुर जिला से कु. वसुन्धरा दुबे, रायपुर जिला से कु. हर्षिता देवांगन, सर्वश्रेष्ठ रोवर पुरस्कार रायपुर जिला से देवाशीष माखीजा, धमतरी जिला से हीरेन्द्र कुमार, सर्वश्रेष्ठ रेंजर पुरस्कार बालोद जिला से कु. अम्बे भूआर्य, रायपुर जिला से कु. अंचिता मुखर्जी, सर्वश्रेष्ठ स्काउटर बलौदाबाजार जिला से श्री ईनूराम वर्मा, महासमुंद जिला से श्री रामकुमार साहू और सर्वश्रेष्ठ गाइडर पुरस्कार बालोद जिला से श्रीमती कैशीनर बेग, महासमुंद जिला से कु. लीलिमा साहू को प्रदान किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

कार चलती महिला ने एक साथ कई को ठोका, ओवर ब्रिज में हुई अफरातफरी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

रायपुर में यूनिसेफ की स्तनपान पर कार्यशाला हुई 

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...

सोनम वांगचुक ने अनशन किया खत्म, जंतर मंतर में प्रदर्शन जारी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल 

By Reporter 5 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...

Ekhabri Breaking: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, देश के भविष्य के आगे झुकी मोदी सरकार

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...

गधीया आर्द्रभूमि में स्पॉट-बिल्ड और व्हिस्लिंग डक साथ दिखीं  

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 20 जुलाई 2026।रायपुर जिले के धरसींवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोढ़ी स्थित गधीया आर्द्रभूमि इन दिनों पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गई है। हाल ही में यहां स्पॉट-बिल्ड डक और लेसर व्हिस्लिंग...

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा: शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, प्रह्लाद जोशी को अतिरिक्त जिम्मेदारी

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...