Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री बघेल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ की उपलब्धि पर खिलाड़ियों को दी बधाई - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री बघेल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ की उपलब्धि पर खिलाड़ियों को दी बधाई

खेलों के राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का दबदबा-दो स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 11 पदक जीते
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ के पदक विजेता सहित प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। खेलों के इस राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ राज्य का दबदबा रहा। इसमें छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 2 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक तथा 6 कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक हासिल किए। गौरतलब है कि हरियाणा के पंचकुला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ राज्य से 13 खेलों के 122 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे हमारा छत्तीसगढ़ राज्य राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेलबो……जीतबो……….गढ़बो…नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने हर संभव पहल की जा रही है। जिससे प्रदेश का मान बढ़ाने वाले हर हुनरमंद खिलाड़ियों को कोई परेशानी न हो और वे अपनी प्रतिभा का अच्छा से अच्छा प्रदर्शन कर सके।
इन खिलाड़ियों ने जीते पदक
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ को पहला स्वर्ण पदक वेटलिफ्टिंग में मिला। इनमें ज्ञानेश्वरी यादव ने 164 किलोग्राम वजन उठाकर अपने पुराने रिकार्ड को ब्रेक करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के राजा भारती ने कुल 211 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक जीता है। इसी तरह मलखंभ में 1 और स्वर्ण पदक सरिता पोयाम को प्राप्त हुआ। मलखंभ में ही सरिता पोयाम ने एक कांस्य पदक, मोनू नेताम ने 2 रजत पदक तथा बालिका दल ने 1 कांस्य पदक और बालक दल ने 1 कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा गतका में रणवीर ने (व्यक्तिगत) 1 रजत पदक तथा छत्तीसगढ़ राज्य के गतका दल ने 1 कांस्य पदक और कलारीपयतु में साधिका दुबे ने 1 कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

सिम्स डॉक्टरों ने अन्ननली में फंसा सिक्का निकाल बचाई जान  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर/रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर में डॉक्टरों की तत्परता और कुशलता से एक 6 वर्षीय मासूम की जान बचा ली गई। खेलते समय सिक्का निगल लेने से बालक की अन्ननली (आहार नली) में सिक्का फंस गया...

राम का किरदार निभाना भाग्य की बात है… रणबीर कपूर

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
इस साल की मोस्ट अवेटेड बॉलीवुड फिल्म Ramayana की रिलीज का हर किसी को इंतजार है, इसका दिन जैसे-जैसे करीब आ रही है, ठीक वैसे ही मेकर्स इसकी तैयारियों को लेकर आए दिन कुछ न कुछ साझा कर रहे हैं....

प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *