Google Analytics Meta Pixel 21 को भोरमदेव में राष्ट्रीय स्तर पर होगा योग कार्यक्रम - Ekhabri.com

21 को भोरमदेव में राष्ट्रीय स्तर पर होगा योग कार्यक्रम

शामिल होने 20 जून तक करा सकते हैं पंजीयन
कवर्धा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून के आयोजन के लिए भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के पुरातात्विक और धार्मिक महत्व के स्थल भोरमदेव मंदिर को शामिल किया है। यहां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 6 बजकर 30 मिनट से प्रारंभ होगा, जिसका प्रसारण राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य मंत्री आदिम जाति कल्याण विभाग भारत सरकार रेणुका सिंह होंगी। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भोरमदेव में आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारी के संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि आजादी के 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय ने देशभर के 75 पर्यटन स्थानों का चयन किया है, जिसमें छत्तीसगढ़ के पुरातात्विक और धार्मिक महत्व के स्थल एकमात्र कबीरधाम जिले के भोरमदेव मंदिर का चयन किया गया है।
20 जून तक करा सकते हैं पंजीयन
कलेक्टर शर्मा ने बताया कि योग कार्यक्रम भोरमदेव परिसर में सुबह 6।30 बजे प्रारंभ होगा, जिसमें जिले के सभी नागरिक भाग ले सकते हैं। योग में शामिल होने के लिए प्रत्येक नागरिक को पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन खेल एवं युवा कल्याण विभाग कवर्धा में 20 जून तक करा सकते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन को सफल बनाने के लिए नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि एनसीसी, एनएसएस के कैडेड, स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी, शिक्षक, योगा संस्था, पर्यटन व्यवसाय से जुड़े नागरिक, जिले के विशिष्ट जन, अधिकारी, कर्मचारी तथा आम नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित हो।
2 हजार लोगों के शामिल होने का लक्ष्य
कलेक्टर ने कहा कि लगभग 2 हजार प्रतिभागियों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए पूरी व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने योगा परिसर में ग्रीन मैट, मंच व्यवस्था, बैक ड्रॉप सहित अन्य व्यवस्था करने कहा। उन्होंने बताया कि योगाभ्यास के लिए योग गुरु और 20 योगा शिक्षक उपस्थित रहेंगे, जिसके मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया जाएगा।
प्रतिभागियों को पंजीयन कराना अनिवार्य
कलेक्टर शर्मा ने कहा कि योग में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन कराने और योग में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए ड्रेस कोड रखा गया है। पंजीयन कराने वाले प्रतिभागियों को योगा टी-शर्ट नि:शुल्क दिया जाएगा। आयोजन स्थल तक पहुंचने जिला प्रशासन ने वाहन की व्यवस्था की है। भोरमदेव आयोजन स्थल में जाने वाले सभी प्रतिभागियों को 21 जून सुबह 5 बजे तक कलेक्टोरेट परिसर में उपस्थित होने कहा गया। इसके साथ ही योगा स्थल पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी नागरिक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच करा सकते हैं।
6.40 से 7 बजे तक पीएम मोदी का होगा संबोधन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को भोरमदेव परिसर में सुबह 5.30 से 6 बजे तक प्रतिभागियों को उपस्थित होना है। 6 बजे से 6.40 तक मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत व उदबोधन होगा। 6.40 से 7 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा। 7 बजे से 7.45 तक योगा कार्यक्रम संचालित होगा। 7.46 को राष्ट्रगान और 7.48 को कार्यक्रम का समापन होगा। बैठक में राज्य योग आयोग सदस्य गणेशनाथ योगी, अपर कलेक्टर बीएस उइके, जिला पंचायत सीईओ अग्रवाल, एसडीएम विनय सोनी, बोड़ला एसडीएम पीसी कोरी, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल उप महाप्रबधंक एस पाठक, पर्यटन अधिकारी राकेश मिश्रा, पतंजलि योग पीठ से सुरेश चंद्रवंशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Read Also  अब नक्सलियों की खैर नहीं: बस्तर को मिलेगी सीआरपीएफ की 5 नई बटालियन

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका…हाई कोर्ट में Data Entry Operator के 38 पदों पर भर्ती शुरू

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
CG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने वर्ष 2026 के लिए Data Entry Operator भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम...

Baglamukhi Jayanti 2026: जानिए सही तारीख, पूजा का महत्व और मनोकामना पूर्ण करने की आसान विधि

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
Baglamukhi Jayanti 2026 Date: हिंदू धर्म में दस महाविद्याओं का विशेष महत्व बताया गया है, जिनमें मां बगलामुखी को आठवीं महाविद्या के रूप में पूजा जाता है। वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां बगलामुखी जयंती मनाई जाती है,...

बस्तर में बदलती तस्वीर…कभी दहशत का गढ़ अब नक्सलियों के कमजोर होते नेटवर्क की कहानी

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर : से सामने आ रही तस्वीर बस्तर के बदलते हालात की स्पष्ट झलक देती है। एक समय था जब बस्तर क्षेत्र माओवादी संगठन का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता था। घने जंगल, दुर्गम पहाड़ियां और अंदरूनी इलाके नक्सलियों के...

RTE एडमिशन में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के एडमिशन में हो रही देरी को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से स्पष्ट...

महासमुंद में बड़ी कार्रवाई, बस चेकिंग में पकड़ी गई 46 लाख की चांदी, एक यात्री गिरफ्तार

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
महासमुंद जिले के रेहटीखोल नाका (NH-353) पर पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता सामने आई है। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जांच के दौरान एक यात्री बस से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं,...

दिल दहला देने वाली घटना : बच्चों के सामने पत्नी का गला काटा, सिर लेकर घूमाता रहा पति,फिर जो हुआ….

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा...

महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट, e-KYC की समय सीमा बढ़ी, महिलाओं को मिली राहत…जानें नया अपडेट

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत अनिवार्य e-KYC की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पहले यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी...

रायपुर में गंदे पानी की सप्लाई पर मचा हड़कंप, नगर निगम ने तुरंत लिया सख्त एक्शन

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शहर के नगर निगम जोन-9 क्षेत्र में टैंकर के जरिए गंदे पानी की आपूर्ति का गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शिकायत मिलते ही नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित...

आज का राशिफल

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

कोरबा में दो दर्दनाक सड़क हादसे: 3 की मौत, एक महिला गंभीर—इलाके में तनाव और आक्रोश

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
कोरबा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। इन घटनाओं में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।   पहला हादसा: बायपास पर बाइक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *