बूंद का रंग बताएगा, पानी पी रहे या ‘जहर”

कहते हैं जल ही जीवन है। जितना शुद्ध पानी, उतना स्वस्थ जीवन। अब चंद सेकंड में जान पाएंगे कि आप पानी पी रहे या केमिकल या जैव अशुद्धियों के रूप में जहर। इसके लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) के पृथ्वी विज्ञान विभाग के प्रोफेसर इंद्रशेखर सेन के नेतृत्व में टीम ने ई-कोली जल परीक्षण किट विकसित की है। यह अत्यधिक संवेदनशील है और पीने के पानी में केमिकल या जैव अशुद्धियों (सीवेज या जानवरों के अपशिष्ट) की सटीक जानकारी देगी। परीक्षण किट में बूंद का रंग पानी का हाल बता देगा।
जल जीवन मिशन के तहत विकसित की गई इस परीक्षण किट के इस्तेमाल के लिए अर्थफेस फ्लो नामक एंड्रायड एप (एप्लीकेशन) तैयार किया गया है। इस एप का उपयोग पानी के नमूनों की जांच के परिणामों को रिकार्ड करने, उसकी रिपोर्ट देने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म के रूप में होगा। आइआइटी के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर के मुताबिक, इस किट का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। कम लागत और सटीक परिणाम होने के कारण यह अन्य उत्पादों से बेहतर है। पीने के पानी की गुणवत्ता का चंद सेकंड में परीक्षण किया जा सकेगा। लोग शुद्ध पेयजल के मानकों की जानकारी हासिल करके पानी से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए जरूरी कदम उठा सकेंगे। निदेशक ने बताया कि हाल ही में इस पोर्टेबल डिवाइस को विकसित करने के लिए संस्थान की टीम ने राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के इनोवेशन चैलेंज को भी जीता है।
एंजाइम आधारित है किट
ई-कोली किट पूरी तरह एंजाइम (जैव उत्प्रेरक का काम करते हैं) पर आधारित है। इसमें पैडनुमा कागज पर पानी के नमूने की बूंद डाली जाती है। अगर पानी में कोई अशुद्धि होगी तो कागज में मौजूद एंजाइम से प्रतिक्रिया होने पर बूंद का रंग बदल जाएगा। रंग जितना ज्यादा गहरा होगा, अशुद्धि की मात्रा उतनी ज्यादा मानी जाएगी।
यह होता है ई-कोली
यह एक तरह का बैक्टीरिया होता है जो मनुष्यों और पशुओं के पेट में हमेशा रहता है। यह पानी में भी मिलता है। इस बैक्टीरिया के ज्यादातर रूप हानि रहित हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं, जो पेट में मरोड़ और दस्त जैसे लक्षण पैदा करते हैं। कई बार इनकी वजह से मनुष्य का गुर्दा काम करना बंद कर देता है और मृत्यु भी हो जाती है। किट के जरिये पानी में इसका पता लगेगा।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *