Google Analytics Meta Pixel आजादी के बाद पहली बार लोहा ग्राम में लगा स्वास्थ्य शिविर - Ekhabri.com

आजादी के बाद पहली बार लोहा ग्राम में लगा स्वास्थ्य शिविर

12 किलोमीटर पैदल चलकर पहाड़ी पार कर पहुंचा स्वास्थ्य अमला
दंतेवाड़ा के अतिसंवेदनशील गांवों में सुलभ होने लगी स्वास्थ्य सेवाएं
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की विकास, विश्वास और सुरक्षा की नीतियों के चलते मैदानी इलाकों के साथ-साथ नक्सल प्रभावित इलाकों में भी लोगों को बुनियादी सुविधाएं सुलभ होने लगी है। बस्तर अंचल में यह बदलाव साफ दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा जिले के सुदूर वनांचल के गांवों में भी विकास एवं निर्माण कार्यों के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन का अमला अंदरूनी क्षेत्रों तक पहुंचकर अंतिम व्यक्ति तक विभागीय योजनाओं के लाभ को पहुंचाने में जुटा है। दंतेवाड़ा जिले के पहुंचविहीन गांव लोहा में 21 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा हेल्थ कैम्प लगाकर लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। कुंआकोण्डा विकासखंड के ग्राम लोहा में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की 25 सदस्यीय टीम 12 किलोमीटर पैदल चलकर पहाड़ियों को पार कर पहुंची थी।
स्वास्थ्य टीम को अपने गांव में पाकर खुश हुए ग्रामीण
लोहा गांव के लोग अपने गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचने पर खुशी जाहिर की और हेल्थ कैम्प में पहुंचकर ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। टीम के द्वारा लोगों को इलाज के साथ-साथ नि:शुल्क दवाएं दी गई। लोहा गांव में बारिश के मौसम को देखते हुए गांव में डिपो होल्डर के माध्यम से दवाईयों का भंडारण किया गया, ताकि किसी प्रकार की आपातकालीन समस्या होने पर गांव के लोगों को वहां से दवाई मिल पाए। हेल्थ कैम्प में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत सभी ग्रामीणों से मलेरिया की जांच की गई।
हेल्थ कैम्प में 104 ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया
लोहा ग्राम की जनसंख्या मात्र 125 है। हेल्थ कैम्प में 104 ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार कराया। मलेरिया जांच में 11 मरीज पॉजिटिव पाए गए, वहीं 14 लोगों में मोतियाबिंद और 3 बच्चों में कुपोषण की समस्या मिली। सभी रोग पीड़ितों को आवश्यकतानुसार दवा दी गई। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इन गांवों में ग्रामीणों को विभाग की योजनाओं से अवगत कराया गया। विभाग के द्वारा बीते एक वर्ष से लगातार ऐसे दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाएं एवं विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

Read Also  केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी पहुंचे रायपुर, सड़क परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली छत्तीसगढ़ में

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *