डोनबास के प्रमुख शहर सीविरोडोनेस्क और हिरस्के पर रूसी सेना का कब्जा हो गया है। युद्ध के चार महीने पूरे होने पर इसे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रूसी सेना का उपहार माना जा रहा है। यूक्रेन ने संकेत दिया है कि वह अपने सैनिकों को खतरे में नहीं डालेगा और उन्हें सीविरोडोनेस्क से निकाल लेगा। हफ्तों से चल रही लड़ाई में ये बचे-खुचे सैनिक घिरते जा रहे हैैं और उनकी जान खतरे में है।
लुहांस्क प्रांत के गवर्नर सेरही गैदाई ने कहा है कि सीविरोडोनेस्क में तैनात सैनिकों को नए स्थानों पर तैनाती के आदेश दिए जा चुके हैैं, जल्द ही वे शहर छोड़ देंगे। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि सैनिकों को कहां भेजा जा रहा है। यूक्रेनी टेलीविजन पर गैदाई ने कहा, सीविरोडोनेस्क में पिछले कई महीने से यूक्रेनी सैनिक मुकाबला कर रहे हैैं। अब उन्हें वहां रहने की जरूरत नहीं है। वहां से सेना वापस बुलाई जा रही है।
विदित हो कि सीविरोडोनेस्क वह शहर है जहां पर कब्जा होने का मतलब लुहांस्क प्रांत पर नियंत्रण माना जाता है। रूसी सेना को राजधानी कीव से हटाकर पूर्वी यूक्रेन भेजने का मकसद डोनबास (लुहांस्क और डोनेस्क प्रांत) पर कब्जा करना था। डोनबास के एक हिस्से पर रूस समर्थित विद्रोहियों का 2014 से कब्जा है। डोनबास के नजदीकी शहर मारीपोल और खेरसान पर भी रूसी सेना कब्जा कर चुकी है।
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रूसी सेना पूर्वी यूक्रेन में टैैंक, तोप, मोर्टार और लड़ाकू विमानों से हमले कर रही है। यूक्रेनी सैनिक छोटे हथियारों से बेहतर तरीके से मुकाबला कर रहे हैैं। लिसिचांस्क में भी मुकाबला जारी है। इस बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा ने कहा है कि दोनों देशों के बीच युद्धविराम बातचीत से ही संभव है। युद्ध के मैदान में यूक्रेन की जीत रूस को वार्ता की टेबल पर लाने में मदद करेगी। तब दोनों देशों के राष्ट्रपति बैठकर वार्ता करेंगे और श्ाांति स्थापित हो जाएगी। युद्ध में जीत सुनिश्चित करने के लिए ही यूक्रेन सहयोगी पश्चिमी देशों से हथियार मांग रहा है।
यूक्रेन ने मान लिया है कि पूर्वी यूक्रेन में हिरस्के इलाका रूसी सेना के कब्जे में चला गया है लेकिन लिसिचांस्क में लड़ाई जारी है। नजदीक का जोलोटे का भी आधा हिस्सा रूसियों के पास चला गया है, जबकि लिसिचांस्क पर तीन तरफ से हमला हो रहा है। रूसी सेना के अनुसार उसने इलाके में करीब दो हजार यूक्रेनी सैनिकों और 80 विदेशी लड़ाकों को घेर लिया है, उनसे हथियार डालने के लिए कहा गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...