Google Analytics Meta Pixel भारत में टीकाकरण ने बचाई 42 लाख जिंदगियां - Ekhabri.com

भारत में टीकाकरण ने बचाई 42 लाख जिंदगियां

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ बार-बार टीकाकरण पर जोर देते हैं। कोरोना के खिलाफ जंग में टीकाकरण कितना अहम हथियार है यह प्रतिष्ठित लैैंसेट पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन से बिल्कुल स्पष्ट हो गया है। इसके अनुसार भारत में पिछले साल यानी 2021 में टीकाकरण्ा से 42 लाख से ज्यादा जिंदगियां बचाई गईं। अगर वैश्विक स्तर पर बात करें तो यह आंकड़ा करीब दो करोड़ है।
‘द लैैंसेट इंफेक्शियस डिजीज” पत्रिका में प्रकाशित यह माडलिंग अध्ययन महामारी के दौरान देश में अतिरिक्त मृत्युदर के अनुमानों पर आधारित है। अध्ययन के प्रमुख लेखक लंदन के इंपीरियल कालेज के ओलिवर वाट्सन ने कहा कि आठ दिसंबर, 2020 से आठ दिसंबर, 2021 के दौरान भारत में टीकाकरण के चलते 42.10 लाख मौतें रोकी गईं। हालांकि, अध्ययन करने वाले विज्ञानियों ने यह भी कहा है कि यह आंकड़ा अनुमानित है और यह संख्या 36.6 लाख से 43.7 लाख के बीच हो सकती है।
वाट्सन ने एक ईमेल के जरिये कहा कि इस माडलिंग अध्ययन से पता चलता है कि भारत में टीकाकरण अभियान ने लाखों लोगों को जिंदगी बचाई है। यह अध्ययन विशेषरूप से भारत में टीकाकरण के उल्लेखनीय प्रभाव को दर्शाता है, जो डेल्टा वैरिएंट के विनाश्ाकारी प्रभाव का सामना करने वाला पहला देश था।
अध्ययन में कहा गया है कि अगर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के लक्ष्य के अनुसार हर देश में 40 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण कर लिया गया होता तो 5.99 लाख और लोगों की जान बचाई जा सकती थी।
अध्ययन में 185 देशों में हुई अतिरिक्त मौतों के अनुमानों के आधार पर कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर टीकाकरण अभियान के पहले साल 1.98 करोड़ जिंदगियां बचाई गईं। इन देशों में इस दौरान इस महामारी के चलते 3.14 करोड़ मौतें होने की आशंका जताई गई थी।
शोधकर्ताओं के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के कोवैक्स कार्यक्रम के तहत विभिन्न देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराकर 75 लाख जानें बचाई गईं। इस कार्यक्रम के तहत गरीब और कम आय वाले देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराई जाती है। अमेरिका के याले यूनिवर्सिटी स्कूल आफ पब्लिक हेल्थ के प्रोफेसर अलिसन गलवनी ने कहा, तेजी के साथ कोरोना टीकों के विकास और बाजार में उनकी उपलब्धता से 1.9 करोड़ लोगों की जान बचाना एक असाधारण वैश्विक स्वास्थ्य उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अगर कोरोना रोधी वैक्सीन का सभी देशों में समान वितरण किया गया होता तो और लाखों लोगों की जान बचाई जा सकती थी। बता दें कि लैैंसेट में प्रकाशित अध्ययन करने वाले दल में गलवनी शामिल नहीं थे।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम की फुल ड्रेस रिहर्सल देख थमी निगाहें

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी स्वाद का संगम, महिलाओं की मेहनत बनी आकर्षण

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *