Google Analytics Meta Pixel बोरवेल वाला राहुल अस्पताल से डिस्चार्ज - Ekhabri.com

बोरवेल वाला राहुल अस्पताल से डिस्चार्ज

गांव में जोरदार स्वागत की तैयारी
बिलासपुर । राहुल अब पूरी तरह से स्वस्थ हो गया है। इसके साथ ही आज अस्पताल से राहुल की छुट्टी हो गई है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद कलेक्टर और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा राहुल को जांजगीर भेजने के लिए व्यवस्था की गई। अपोलो के डॉ. इंदिरा मिश्रा के मुताबिक राहुल पूरी तरह से स्वस्थ है इसलिए राहुल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही एख-एक महीने के अंतराल में राहुल को चेकअप के लिए अस्पताल बुलाया जाएगा। आने वाले दिनों में राहुल की स्पीच थेरेपी भी होगी। अभी राहुल को कुछ दिनों तक मोबाइल से दूर रखने की भी सलाह दी गई है।
जांजगीर-चांपा के पिहरीद गांव में 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरकर घायल हुए राहुल साहू का मस्ती वाला वीडियो सामने आया है। इसमें राहुल साहू अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ के साथ मस्ती करता हुआ नजर आ रहा है। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ्य है और पहले की तरह मस्ती करने लगा है। 10 वर्षीय राहुल साहू अब शारीरिक रूप से फीट हो गया है। पिछले 10 दिनों से उसका अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। राहुल अब बिना सहारे के खुद से चलने भी लगा है। अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ के साथ ही फिजियोथैरेपिस्ट लगातार राहुल के इलाज में जुटे रहे। फिजियोथैरेपी का ही नतीजा है कि वह अब एकदम ठीक हो गया है और पहले की तरह मस्ती करने लगा है। शुक्रवार की शाम आईजीपी रतनलाल डांगी अपोलो अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने डॉक्टरों से चर्चा कर राहुल के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उसका हाल जाना। इसके साथ ही उन्होंने राहुल की मां व परिजन से भी बातचीत की। अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ ने उन्हें बताया कि राहुल अब पूरी तरह से फिट हो गया है। आईजीपी डांगी ने कहा कि राहुल बहादुर बच्चा है। उसकी जीवटता और साहस की कोई तुलना नहीं की जा सकती। राहुल का इलाज कर रहे चीफ फिजियोथेरेपिस्ट डा. विक्रम कुमार ने बताया कि राहुल के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ है। लगातार उसका फीजियोथेरैपी चल रहा है। इससे उसके मसल्स पॉवर और पैरों की अकडऩ भी अब दूर हो गई है। वह खुद से चलने लगा है।
गांव में जोरदार स्वागत की तैयारी
इधर, राहुल साहू के परिजन के साथ ही पिहरीद गांव के लोग भी उसके डिस्चार्ज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और राहुल के स्वागत की तैयारी में है। राहुल के स्वस्थ्य होकर गांव लौटने पर फूल-माला से उसका स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही डीजे और ढोल-तासों की भी व्यवस्था की गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि शनिवार को ग्राम पिहरीद में उत्सव का माहौल रहेगा।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *