Google Analytics Meta Pixel मलेशिया ओपन : प्राणय जीते, प्रणीत और समीर बाहर - Ekhabri.com

मलेशिया ओपन : प्राणय जीते, प्रणीत और समीर बाहर

भारत के एचएस प्रणय ने कड़े मुकाबले में स्थानीय दावेदार डेरेन ल्यू को हराकर मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर में जगह बनाई। इस महीने इंडोनेशि ओपन सुपर 1000 के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले और दुनिया के शीर्ष-10 खिलाड़ियों में शामिल रहे प्रणय ने 62 मिनट चले मुकाबले में मलेशिई खिलाड़ी को 21-14, 17-21, 21-18 से हराया। दुनिया के 21 नंबर के खिलाड़ी प्रणय इस टूर्नामेंट के अगले दौर में चौथे वरीय चीनी ताइपे के चाउ टिएन चेन से भिड़ेंगे।
प्रणय की जीत से भारतीय खेमे को खुशी का मौका मिला क्योंकि इससे पहले बी साई प्रणीत और समीर वर्मा को कड़े मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। प्रणीत को दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग ने हराया जबकि समीर को इंडोनेशिया के ही दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी के विरुद्ध शिकस्त का सामना करना पड़ा।
दुनिया के 19वें नंबर के खिलाड़ी 30 साल के प्रणीत को गिनटिंग के विरुद्ध 50 मिनट चले पुरुष सिंगल्स मुकाबले में 15-21, 21-19, 9-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। इंडोनेशिया के खिलाड़ी ने प्रणीत के विरुद्ध चार मुकाबले जीते हैं जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दोनों पिछली बार 2020 एशियाई टीम चैंपियनशिप के दौरान भिड़े थे और तब प्रणीत के चोट के कारण हटने पर गिनटिंग ने मैच जीता था। चोट के बाद वापसी कर रहे समीर को भी 49 मिनट चले मैच में क्रिस्टी के विरुद्ध 14-21, 21-13, 7-21 से हार झेलनी पड़ी। डबल्स में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की महिला जोड़ी पहले दौर में नामी मात्सुयामा और चिहारू शिदा की जापान की छठी वरीय जोड़ी से 15-21, 11-21 से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई।
प्रणय ने धीमी शुरुआत की, लेकिन ब्रेक तक 11-7 की बढ़त बना ली। ल्यू ने कुछ गलतियां भी की जिससे भारतीय खिलाड़ी लगातार बढ़त बनाए रखने में सफल रहा और पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में ल्यू ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 7-4 की बढ़त बनाई। प्रणय ने नेट पर आकर खेलने का प्रयास किया, लेकिन कुछ सहज गलतियां की जिससे ल्यू ने चार गेम प्वाइंट हासिल किए और फिर मलेशियाई खिलाड़ी ने स्मैश के साथ बराबरी हासिल कर ली। निर्णायक गेम में प्रणय ने 6-3 की बढ़त बनाई, लेकिन ल्यू ने लगातार तीन अंक के साथ स्कोर बराबर कर दिया। दोनों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, लेकिन प्रणय ब्रेक तक 11-8 से आगे थे। ब्रेक के बाद ल्यू ने प्रणय को लगातार टक्कर दी, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने धैर्य बरकरार रखते हुए गेम और मैच जीत लिया।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 की प्रगति से केंद्र संतुष्ट, 100 करोड़ जारी

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *