भारत के एचएस प्रणय ने कड़े मुकाबले में स्थानीय दावेदार डेरेन ल्यू को हराकर मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर में जगह बनाई। इस महीने इंडोनेशि ओपन सुपर 1000 के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले और दुनिया के शीर्ष-10 खिलाड़ियों में शामिल रहे प्रणय ने 62 मिनट चले मुकाबले में मलेशिई खिलाड़ी को
21-14, 17-21, 21-18 से हराया। दुनिया के 21 नंबर के खिलाड़ी प्रणय इस टूर्नामेंट के अगले दौर में चौथे वरीय चीनी ताइपे के चाउ टिएन चेन से भिड़ेंगे।
प्रणय की जीत से भारतीय खेमे को खुशी का मौका मिला क्योंकि इससे पहले बी साई प्रणीत और समीर वर्मा को कड़े मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। प्रणीत को दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग ने हराया जबकि समीर को इंडोनेशिया के ही दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी के विरुद्ध शिकस्त का सामना करना पड़ा।
दुनिया के 19वें नंबर के खिलाड़ी 30 साल के प्रणीत को गिनटिंग के विरुद्ध 50 मिनट चले पुरुष सिंगल्स मुकाबले में
15-21, 21-19, 9-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। इंडोनेशिया के खिलाड़ी ने प्रणीत के विरुद्ध चार मुकाबले जीते हैं जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दोनों पिछली बार 2020 एशियाई टीम चैंपियनशिप के दौरान भिड़े थे और तब प्रणीत के चोट के कारण हटने पर गिनटिंग ने मैच जीता था। चोट के बाद वापसी कर रहे समीर को भी 49 मिनट चले मैच में क्रिस्टी के विरुद्ध
14-21, 21-13, 7-21 से हार झेलनी पड़ी। डबल्स में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की महिला जोड़ी पहले दौर में नामी मात्सुयामा और चिहारू शिदा की जापान की छठी वरीय जोड़ी से
15-21, 11-21 से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई।
प्रणय ने धीमी शुरुआत की, लेकिन ब्रेक तक 11-7 की बढ़त बना ली। ल्यू ने कुछ गलतियां भी की जिससे भारतीय खिलाड़ी लगातार बढ़त बनाए रखने में सफल रहा और पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में ल्यू ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 7-4 की बढ़त बनाई। प्रणय ने नेट पर आकर खेलने का प्रयास किया, लेकिन कुछ सहज गलतियां की जिससे ल्यू ने चार गेम प्वाइंट हासिल किए और फिर मलेशियाई खिलाड़ी ने स्मैश के साथ बराबरी हासिल कर ली। निर्णायक गेम में प्रणय ने 6-3 की बढ़त बनाई, लेकिन ल्यू ने लगातार तीन अंक के साथ स्कोर बराबर कर दिया। दोनों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, लेकिन प्रणय ब्रेक तक 11-8 से आगे थे। ब्रेक के बाद ल्यू ने प्रणय को लगातार टक्कर दी, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने धैर्य बरकरार रखते हुए गेम और मैच जीत लिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...
By User 6 /
September 9, 2026 /
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...