धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र में कई छोटे-बड़े पुल व रपटा है, जहां कुछ घंटे बारिश से पुल व रपटा में बाढ़ की स्थिति बन जाती है। एक जुलाई को हुई भारी वर्षा से बोराई क्षेत्र के बुडरा नाला उफान पर आ गया। पुल के ऊपर से पानी के तेज बहाव चलने से लोग फंस गए। एक-गांव से दूसरे गांवों का संपर्क टूट गया, इससे ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई थी। पानी ढलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
नगरी ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत बोराई के आश्रित ग्राम बुडरा के बीच जंगल मार्ग में एक पुल है।इस क्षेत्र में घंटों झमाझम बारिश हुई, तो बुडरा पुल के उपर पानी का तेज बहाव शुरू हो गया। पुल के उपर पानी चलने से मार्ग में आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गया। लोग बाढ़ में फंस गए। कई गांवों का संपर्क टूट गया। ग्रामीण पुल के पास घंटों फंसे रहे। बारिश थमने के कुछ घंटे बाद जब पुल का पानी जंगल की ओर बहा, तब जाकर पुल में पानी की रफ्तार कम हुई और आवाजाही पहले की तरह शुरू हो गई। इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। क्योंकि इस दिन क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार आयोजित होती है, ऐसे में इस मार्ग में लोगों की आवाजाही अधिक रहता है।
बोराई, बुडरा व आसपास के फंसे ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीण कई बार इस रपटानुमा पुल को वृहद पुल बनाने की मांग शासन व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से कई बार कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जाता। यहां जब-जब बारिश होती है, तो यह स्थिति बनती है। ग्रामीण कुछ घंटे की बारिश में भी फंस जाते हैं। ग्रामीणों की यह मांग सालों से बनी हुई है।
ग्राम बुडरा के ग्रामीण सुमित, नीलम ध्रुव ,गोपाल नेताम ने बताया कि यह गांव चारों तरफ नाले से घिरा हुआ है। वर्षा के मौसम में नालों में पानी भर जाने की वजह से अन्य गांवों का संपर्क जल्द ही टूट जाता है, ऐसे में ग्रामीणों को नाले के पानी के निकासी होने का इंतजार रहता है। इस बीच बोराई मार्ग का संपर्क टूट रहता है। यहां पर आधामांझी जक्सन व बुडरा पहुंच मार्ग पर दो नाला पड़ता है, जिसमें कम बारिश में भी अधिक पानी का बहाव रहता है। इससे कई गांवों का संपर्क टूट जाता है। इससे विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने, ग्रामीणों को अस्पताल, बाजार व अन्य कार्याें के लिए आने-जाने में काफी परेशानी होती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 3, 2026 /
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...