Google Analytics Meta Pixel बारिश से धमतरी के नगरी में बुडरा नाला उफान पर, घंटों फंसे रहे ग्रामीण - Ekhabri.com

बारिश से धमतरी के नगरी में बुडरा नाला उफान पर, घंटों फंसे रहे ग्रामीण

धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र में कई छोटे-बड़े पुल व रपटा है, जहां कुछ घंटे बारिश से पुल व रपटा में बाढ़ की स्थिति बन जाती है। एक जुलाई को हुई भारी वर्षा से बोराई क्षेत्र के बुडरा नाला उफान पर आ गया। पुल के ऊपर से पानी के तेज बहाव चलने से लोग फंस गए। एक-गांव से दूसरे गांवों का संपर्क टूट गया, इससे ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई थी। पानी ढलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

नगरी ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत बोराई के आश्रित ग्राम बुडरा के बीच जंगल मार्ग में एक पुल है।इस क्षेत्र में घंटों झमाझम बारिश हुई, तो बुडरा पुल के उपर पानी का तेज बहाव शुरू हो गया। पुल के उपर पानी चलने से मार्ग में आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गया। लोग बाढ़ में फंस गए। कई गांवों का संपर्क टूट गया। ग्रामीण पुल के पास घंटों फंसे रहे। बारिश थमने के कुछ घंटे बाद जब पुल का पानी जंगल की ओर बहा, तब जाकर पुल में पानी की रफ्तार कम हुई और आवाजाही पहले की तरह शुरू हो गई। इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। क्योंकि इस दिन क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार आयोजित होती है, ऐसे में इस मार्ग में लोगों की आवाजाही अधिक रहता है।

बोराई, बुडरा व आसपास के फंसे ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीण कई बार इस रपटानुमा पुल को वृहद पुल बनाने की मांग शासन व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से कई बार कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जाता। यहां जब-जब बारिश होती है, तो यह स्थिति बनती है। ग्रामीण कुछ घंटे की बारिश में भी फंस जाते हैं। ग्रामीणों की यह मांग सालों से बनी हुई है।

Read Also  19 से 21 दिसंबर तक होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र

ग्राम बुडरा के ग्रामीण सुमित, नीलम ध्रुव ,गोपाल  नेताम ने बताया कि यह गांव चारों तरफ नाले से घिरा हुआ है। वर्षा के मौसम में   नालों में पानी भर जाने की वजह से अन्य गांवों का संपर्क जल्द ही टूट जाता है, ऐसे में ग्रामीणों को नाले के पानी के निकासी होने का इंतजार रहता है। इस बीच बोराई मार्ग का संपर्क टूट रहता है। यहां पर आधामांझी जक्सन व बुडरा पहुंच मार्ग पर दो नाला पड़ता है, जिसमें कम बारिश में भी अधिक पानी का बहाव रहता है। इससे कई गांवों का संपर्क टूट जाता है। इससे विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने, ग्रामीणों को अस्पताल, बाजार व अन्य कार्याें के लिए आने-जाने में काफी परेशानी होती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *