यूक्रेन के लोहांस्क क्षेत्र पर पूरी तरह कब्जा करने के बाद रूस ने उसके डोनेस्क क्षेत्र पर हमला तेज कर दिया। रूसी सेनी की तरफ से डोनेस्क क्षेत्र के दो प्रमुख श्ाहरों स्लोविंस्क और क्रामटोरस्क पर भारी गोलाबारी की जा रही है। पूर्वी यूक्रेन के डोनबास प्रांत में आने वाले इन क्षेत्रों को रूसी पूरी तरह अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रहा है। रूस के लिए डोनबास का महत्व इसलिए भी अधिक है कि यह औद्योगिक क्षेत्र है, उसकी सीमा के पास है और वहां रूसी भाषी लोगों की संख्या ज्यादा है।
स्थानीय गवर्नर और रूसी सेना ने डोनेस्क क्षेत्र में हमले की पुष्टि की। रूस ने लुहांस्क क्षेत्र के लिसिचांस्क शहर पर रविवार को कब्जा किया था। लुहांस्क के गवर्नर सेरहई गैदई ने कहा कि यूक्रेनी सैनिकों ने मंगलवार को डोनेस्क की रक्षा के लिए मोर्चा संभाल लिया है। डोनेस्क के गवर्नर पावलो किरिलेंको ने एक टीवी चैनल से कहा कि उनके क्षेत्र में रात से ही भारी हमले किए जा रहे हैैं। उन्होंने कहा, ‘स्लोविंस्क और क्रामटोरस्क पर भारी गोलाबारी हो रही है। अब ये दोनों शहर रूस के हमले के नए लक्ष्य बन हए हैैं। डोनेस्क क्षेत्र में कोई भी ऐसी जगह नहीं है जहां गोलाबारी नहीं हो रही।”
एक लाख से ज्यादा की आबादी वाले स्लोविंस्क के मेयर वादिम ल्याखी ने लोगों से शहर खाली करने को कहा है। उन्होंंने कहा कि जितने लोग भी शहर छोड़कर जा सकते हैैं चले जाएं, क्योंकि सोमवार को रूसी हमले में 40 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि वह डोनेस्क क्षेत्र में नागरिक ठिकानों को निशाना नहीं बना रहा है। वह उन केंद्रों पर हमले कर रहा है जहां महत्वपूर्ण और खतरनाक हथियार रखे गए हैैं। रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने कहा कि युद्ध तब तक चलता रहेगा, जब तक राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा तय लक्ष्यों को हासिल नहीं कर लिया जाता है।
रूसी संसद ने दो विधेयकों को मंजूरी दे दी। इसके जरिये सरकार को सेना के लिए सैन्य व अन्य सामान की आपूर्ति करने वाले उद्योगों और समय से अधिक काम करने वाले उनके कर्मचारियों की मदद करने का अधिकार मिल गया है। उप प्रधानमंत्री यूरी बोरिसोव ने कहा कि मौजूदा समय में ऐसा करने बहुत आवश्यक है।
यूक्रेन पर हमले के विरोध में अमेरिका समेत पश्चिमी देशों की तरफ से लगाए गए प्रतिबंधों के प्रभाव को कम करने और समर्थन हासिल करने के लिए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव अपने एशिया के दौरे के तहत मंगोलिया पहुंचे और नेताओं से मुलाकात की। स्थानीय मीडिया के मुताबिक मंगोलियाई विदेश मंत्री से बातचीत के बाद लावरोव राष्ट्रपति से भी शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच क्या-क्या बातचीत हुई है, इसके बारे में किसी भी पक्ष की तरफ से विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...