Google Analytics Meta Pixel रूस ने अब यूक्रेन के डोनेस्क क्षेत्र पर तेज किया हमला - Ekhabri.com

रूस ने अब यूक्रेन के डोनेस्क क्षेत्र पर तेज किया हमला

यूक्रेन के लोहांस्क क्षेत्र पर पूरी तरह कब्जा करने के बाद रूस ने उसके डोनेस्क क्षेत्र पर हमला तेज कर दिया। रूसी सेनी की तरफ से डोनेस्क क्षेत्र के दो प्रमुख श्ाहरों स्लोविंस्क और क्रामटोरस्क पर भारी गोलाबारी की जा रही है। पूर्वी यूक्रेन के डोनबास प्रांत में आने वाले इन क्षेत्रों को रूसी पूरी तरह अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रहा है। रूस के लिए डोनबास का महत्व इसलिए भी अधिक है कि यह औद्योगिक क्षेत्र है, उसकी सीमा के पास है और वहां रूसी भाषी लोगों की संख्या ज्यादा है।
स्थानीय गवर्नर और रूसी सेना ने डोनेस्क क्षेत्र में हमले की पुष्टि की। रूस ने लुहांस्क क्षेत्र के लिसिचांस्क शहर पर रविवार को कब्जा किया था। लुहांस्क के गवर्नर सेरहई गैदई ने कहा कि यूक्रेनी सैनिकों ने मंगलवार को डोनेस्क की रक्षा के लिए मोर्चा संभाल लिया है। डोनेस्क के गवर्नर पावलो किरिलेंको ने एक टीवी चैनल से कहा कि उनके क्षेत्र में रात से ही भारी हमले किए जा रहे हैैं। उन्होंने कहा, ‘स्लोविंस्क और क्रामटोरस्क पर भारी गोलाबारी हो रही है। अब ये दोनों शहर रूस के हमले के नए लक्ष्य बन हए हैैं। डोनेस्क क्षेत्र में कोई भी ऐसी जगह नहीं है जहां गोलाबारी नहीं हो रही।”
एक लाख से ज्यादा की आबादी वाले स्लोविंस्क के मेयर वादिम ल्याखी ने लोगों से शहर खाली करने को कहा है। उन्होंंने कहा कि जितने लोग भी शहर छोड़कर जा सकते हैैं चले जाएं, क्योंकि सोमवार को रूसी हमले में 40 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि वह डोनेस्क क्षेत्र में नागरिक ठिकानों को निशाना नहीं बना रहा है। वह उन केंद्रों पर हमले कर रहा है जहां महत्वपूर्ण और खतरनाक हथियार रखे गए हैैं। रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने कहा कि युद्ध तब तक चलता रहेगा, जब तक राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा तय लक्ष्यों को हासिल नहीं कर लिया जाता है।
रूसी संसद ने दो विधेयकों को मंजूरी दे दी। इसके जरिये सरकार को सेना के लिए सैन्य व अन्य सामान की आपूर्ति करने वाले उद्योगों और समय से अधिक काम करने वाले उनके कर्मचारियों की मदद करने का अधिकार मिल गया है। उप प्रधानमंत्री यूरी बोरिसोव ने कहा कि मौजूदा समय में ऐसा करने बहुत आवश्यक है।
यूक्रेन पर हमले के विरोध में अमेरिका समेत पश्चिमी देशों की तरफ से लगाए गए प्रतिबंधों के प्रभाव को कम करने और समर्थन हासिल करने के लिए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव अपने एशिया के दौरे के तहत मंगोलिया पहुंचे और नेताओं से मुलाकात की। स्थानीय मीडिया के मुताबिक मंगोलियाई विदेश मंत्री से बातचीत के बाद लावरोव राष्ट्रपति से भी शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच क्या-क्या बातचीत हुई है, इसके बारे में किसी भी पक्ष की तरफ से विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *