Google Analytics Meta Pixel नुपुर भड़काऊ टिप्पणी करने वाला अजमेर शरीफ दरगाह का खादिम गिरफ्तार - Ekhabri.com

नुपुर भड़काऊ टिप्पणी करने वाला अजमेर शरीफ दरगाह का खादिम गिरफ्तार

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा पर भड़काऊ टिप्पणी करने वाले अजमेर शरीफ दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने नुपुर की गर्दन काटने वाले को अपना घर देने का एलान किया था। उसका वीडियो उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या से पहले का बताया जा रहा है। अजमेर के घोषित हिस्ट्रीशीटर सलमान पर हत्या और हत्या के प्रयास समेत 14 केस दर्ज हैैं। सलमान का एक वीडियो पिछले दिनों इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह नुपुर की गर्दन काटने वाले को इनाम में अपना घर और पैसे देने का एलान करता दिख रहा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि सलमान नशा करने का आदी है। नशे में ही उसने वीडियो बनाकर वायरल किया था। जब इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो गत दिनों उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी, मगर वह चार दिन से खादिम मोहल्ले में घर बदल-बदल कर रहा रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सलमान के खिलाफ अजमेर जिले के विभिन्न पुलिस थानों में 14 मामले दर्ज हैं। इनमें से दो मामले हत्या और दो हत्या के प्रयास के दर्ज हैं। इसके अलावा मारपीट के दस मामले दर्ज हैं। इनमें से मारपीट के दो मामलों में वह बरी हो चुका है।
पहले खादिम मानने से पुलिस ने किया था इन्कार
पुलिस आधिकारिक रूप से सलमान को खादिम मानने से इन्कार कर रही थी, लेकिन बुधवार को उसकी गिरफ्तारी के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि सलमान खादिम है। उसके परिवार के कई सदस्य अजमेर शरीफ दरगाह में खादिम हैं। वह खादिम मोहल्ले का ही रहने वाला है। बाद में दरगाह में खादिमों की संस्था अंजुमन कमेटी ने एक बयान जारी कर कहा है कि हर खादिम की हरकतों की जिम्मेदार अंजुमन कमेटी नहीं है, क्योंकि अजमेर में बहुत खादिम हैं। लेकिन, कमेटी के सचिव सरवर चिश्ती ने कहा कि हम सलमान चिश्ती की हरकतों की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि इस समय देश सांप्रदायिकता की आग में जल रहा है, उसको लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बयान देकर लोगों से शांति की अपील करनी चाहिए।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

Read Also  छत्‍तीसगढ़ में उप चुनाव का काउंट डाउन शुरू: बृजमोहन के इस्तीफे के बाद रायपुर दक्षिण सीट खाली होने की अधिसूचना जारी, इस दिन होगा चुनाव


 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *