Google Analytics Meta Pixel ब्रिटेन के पीएम जानसन ने दिया त्यागपत्र - Ekhabri.com

ब्रिटेन के पीएम जानसन ने दिया त्यागपत्र

ब्रिटेन की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से चल रहे नाटकीय घटनाक्रम का गुरुवार को उस समय अंत हो गया जब प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने त्यागपत्र देने की घोषणा की। दो दिन के भीतर 50 से ज्यादा मंत्रियों और सहयोगियों के इस्तीफे से जानसन पर पद छोड़ने का दबाव बढ़ गया था। हालांकि, वह कंजरवेटिव पार्टी के नेता और अपने उत्तराधिकारी के चुनाव तक पद पर बने रहेंगे। पार्टीगेट और निकट सहयोगी क्रिस पिंचर पर लगे यौन दुराचार के आरोपों की अनदेखी को लेकर जानसन अपनी ही पार्टी में विरोध का सामना कर रहे थे। मंगलवार को वित्त मंत्री ऋषि सुनक और स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने सबसे पहले त्यागपत्र दिया था। इसके बाद तो मंत्रियों और सहयोगियों के इस्तीफों की झड़ी लग गई थी।
   पद छोड़ने की घोषणा करने के बाद अपने सरकारी कार्यालय सह आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर मीडिया से बातचीत में जानसन ने कहा कि नए नेता के चुनाव तक वह पद पर बने रहेंगे। माना जा रहा है कि अक्टूबर में होने वाले कंजरवेटिव पार्टी के सम्मेलन में नए नेता का चुनाव होगा। तीन साल तक सत्ता में रहे जानसन ने कहा कि उन्हें दुनिया का सबसे अच्छा काम छोड़ने का बहुत दुख है। हालांकि, जानसन को तुरंत पद से हटाने और कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त करने की मांग तेज हो गई है। कंजरवेटिव पार्टी के सांसदों के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री जान मेजर ने भी कहा है कि देश्ाहित में जानसन का तुरंत पद छोड़ना ही सही है।
क्यों बना था जानसन पर पद छोड़ने का दबाव
जानसन कोरोना लाकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर पार्टी करने को लेकर विवाद में आए थे। इसे पार्टीगेट नाम दिया गया था। इसको लेकर उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी पेश किया गया था। हालांकि, इसमें उनकी कुर्सी बच गई थी, लेकिन अपने निकट सहयोगी क्रिस पिंचर पर लगे यौन दुराचार के आरोपों की अनदेखी कर उन्हें डिप्टी चीफ व्हिप नियुक्त करने पर पार्टी में उनका विरोध बढ़ गया था। बाद में उन्होंने इसके लिए माफी भी मांग ली थी, लेकिन विरोध थमा नहीं और उन्हें पद छोड़ने को मजबूर होना पड़ा।
कौन-कौन नेता पीएम पद की रेस में
-ऋषि सुनक : दो दिन पहले वित्त मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। भारतीय मूल के हैं। भारत के प्रमुख उद्यमी और इन्फोसिस के सह संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति के दामाद हैं।
– प्रीति पटेल : भारतीय मूल की प्रीति पटेल फिलहाल जानसन सरकार में गृह मंत्री हैं। वह कंजरवेटिव पार्टी के उन नेताओं में शामिल थीं, जिन्होंने जानसन से पद छोड़ने को कहा था।
– सुएला ब्रेवरमैन : भारतीय (गोवा) मूल की हैं। जानसन कैबिनेट में अटार्नी जनरल हैं। उन्होंने पीएम पद के लिए चुनाव लड़ने का औपचारिक एलान भी किया है।
– स्टीव बैकर : यूरोप य संघ से ब्रिटेन के अलग होने के कट्टर समर्थक रहे हैं। वह कंजरवेटिव पार्टी के प्रभावशाली नेताओं में हैं।
– बेन वैलेस : रक्षा मंत्री वैलेस भी प्रधानमंत्री पद के प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं। इसके अलावा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद का नाम भी नए पीएम के रूप में चर्चा में हैं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *