Google Analytics Meta Pixel दुश्मन के ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर देगी 'चैलेंजर" - Ekhabri.com

दुश्मन के ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर देगी ‘चैलेंजर”

ड्रोन देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैैं।  इनके जरिये  हथियार, ड्रग्स आदि भेजे जा रहे हैं। पाकिस्तान की सीमा से सटे इलाकों में यह समस्या ज्यादा गंभीर है। पिछले वर्ष जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन से हमला भी किया जा चुका है। अच्छी बात यह है कि अब दुश्मन देश के ड्रोन की पहचान कर उन्हें नष्ट करना संभव हो सकेगा। अब चेन्‍नई आधारित कंपनी होल्ड डिफेंस और एयरोस्पेस ने ऐसी एंटी ड्रोन गन का निर्माण किया है, जो न सिर्फ दुश्मन के ड्रोन की पहचान करेगी, बल्कि उसे हवा में ही मार गिराएगी। पुलिस एक्सपो में इस एंटी ड्रोन गन ‘चैलेंजर-3″ को प्रदर्शित किया गया।
   नईदिल्‍ली के प्रगति मैदान में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पुलिस एक्सपो का गुरुवार को समापन हो गया। एक्सपो में 18 देशों की 350 से अधिक विश्वस्तरीय कंपनियों में हिस्सा लिया। दूसरे दिन एंटी ड्रोन गन ‘चैलेंजर-3″ लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि उच्च तकनीक से लैस यह गन दो किलोमीटर दूर उड़ रहे ड्रोन की पहचान कर उसे हवा में नष्ट कर सकती है। कंपनी ने इसकी कीमत 60 लाख रुपये रखी है। इसमें लगाया गया इलेक्ट्रो मैग्नेटिक सेंसर बेहद शक्तिशाली है, जो दिन-रात, दोनों समय काम कर सकता है। इसमें लगा सेंसर ड्रोन का जीपीएस और उसके नेविगेशन तकनीक को बंद कर सकता है, जिससे उसे संचालित करने वाला नियंत्रण खो देता है।
मेक इन इंडिया को मिल रही मजबूती
पुलिस एक्सपो में विदेशी कंपनियों के साथ ही स्वदेश्ाी कंपनियों ने भी रक्षा से जुड़े अत्याधुनिक हथियार प्रदर्शित किए गए। केंद्र सरकार की आत्मनिर्भर भारत योजना का प्रभाव साफ दिखा। पुलिस एक्सपो में दर्जनों स्वदेशी कंपनियां रक्षा उपकरण बनाने वाली अन्य विदेशी कंपनियों को टक्कर देती नजर आईं।
मैपिग और सर्विलांस में आत्मनिर्भरता
मैपिग और सर्विलांस के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता आई है। मेक इन इंडिया के तहत 2019 में श्ाुरू स्टार्टअप इंडो विंग्स देशी को स्वदेशी रूप से निर्मित मैपिंग और सर्विलांस के लिए तकनीक उपलब्ध करा रहा है। यह स्टार्टअप विशेष रूप से सर्विलांस और खेती के साथ-साथ डिफेंस संबंधित उपयोग के लिए ड्रोन बनाता है। कंपनी के एक पदाधिकारी ने बताया कि डिफेंस और खेती जैसे क्षेत्र में सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैैं। सर्विलांस और एंटी ड्रोन सिस्टम के साथ-साथ स्माल एम्यूनिशन ड्रापिंग फैसिलिटी पर भी यह स्टार्टअप तेजी से काम कर रहा है।
डाटा रिकवरी की उन्न्त तकनीक
डाटा डिलीट हो जाना बड़ी समस्या है, लेकिन स्टेेलर कंपनी डाटा रिकवरी के लिए काम कर रही है। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार से कई उपक्रमों सहित सेना के साथ भी काम कर रहे हैैं। ओएनजीसी, एनटीपीसी, बीएचईएल, एचएएल, आरबीआइ और डीआरडीओ के साथ भी स्टेलर काम कर रही है।
आधुनिक उपकरण हुए प्रदर्शित
एक्सपो में अपराधों की रोकथाम और भारतीय पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के लिए जरूरी आधुनिक शस्त्र, तकनीक एवं उपकरण पेश किए गए। फायरआर्म्स, ड्रोन, बुलेट प्रूफ जैकेट, साइबर सुरक्षा, मोबाइल फोरेंसिक, काउंटर ड्रोन, आर्म्ड व्हीकल जैसे अत्याधुनिक उपकरण प्रदर्शित किए गए। इसमें यूके, यूएस, इजरायल, जर्मनी, फ्रांस, दुबई, यूएई, सिंगापुर, आस्ट्रेलिया, रूस, स्पेन, इटली, डेनमार्क, स्वीडन आदि की कंपनियों ने हिस्सा लिया था।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *